युवती के अपहरण का प्रयास, तीन युवक गिरफ्तार
22/4/16
MODRAN NEWS
रानीवाड़ा. कस्बे के जैन मंदिर के पास बुधवार को तीन युवकों ने फिल्मी अंदाज में कार चलाते हुए एक युवती के अपहरण का प्रयास लिया। युवती के चिल्लाने पर आस-पास के मकानों से लोग बाहर आए और लड़की को आरोपितों के चंगुल से छुड़ाया। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने आरोपितों का पीछाकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने फिलहाल आरोपितों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित लाछीवाड़ा निवासी कमलेश कुमार विश्नोई, पूनमाराम पुत्र रतनाराम विश्नोई व सांकड़ निवासी कमलेश कुमार पुत्र खंगाराराम विश्नोई है। कस्बा निवासी एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि तीन युवक पिछले कर्ई दिनों से उसे पत्र व फोन कर बार-बार प्रताडि़त कर रहे थे। बुधवार को आरोपितों ने मकान के आगे से उसका अपहरण करने का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर आरोपी भाग निकले। जिसे पुलिस ने रानीवाड़ा कस्बे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस कर रही लीपापोती
पीडि़ता ने बताया कि तीन आरोपी उसका अपहरण करने का प्रयास कर रहे थे। इसके बावजूद पुुलिस आरोपितों को बचा रही है। आरोपितों को अपहरण के मामले में गिरफ्तार नहीं कर महज शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
0 टिप्पणियाँ