मोदरान में उत्साहपूर्वक मनाया 69 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह
मोदरान न्यूज
✍🏿जगमालसिंह राजपुरोहित
26जनवरी2018
मोदरान नगर सहित क्षेत्र के ग्रामीण अचलो मे 69 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह बडे उत्साह एवं उमँग के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी सँस्थानो पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री आशापुरी आदर्श राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह मोदरान ग्राम पंचायत के सरपंच गिरधारी सिंह राजपुरोहित के मुख्य अतिथि एवं मागुंसिह पुत्र भलसिंह राठौड की विशिष्ट अतिथि के सान्धित्य मे मनाया गया।
जहां मोदरान ग्राम पंचायत के सरपंच गिरधारीसिंह राजपुरोहित व भलसिंह राठौड ने समारोह मे ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर सरपंच श्री राजपुरोहित ने अपने सम्बोधन मे देश के शहीदों को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्रीय भाव अपना ने का आव्हान किया। वही
इस अवसर पर मोदरान क्षैत्र सहीत सैरणा, धाणसा, नरपुरा, भीमपुरा, खेडा, बोरटा, भीमपुरा, मडगाव व रानीवाडा-काबा गाव सहीत आस पास के गावो के विभिन्न विधालय के नन्ने-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने व्यायाम प्रदर्शन किया,
वही समारोह मे विभिन्न विद्यालयो के बालक-बालिकाओं ने आकर्षण सास्कृतिक कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुतिया दी गई।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्रों को सरपंच राजपुरोहित व संस्था प्रधान श्रीमती सुमन बागरा ने सम्मानित किया।
*मुख्य आकर्षक*
मोदरान के विद्यालय मे समारोह का मुख्य आकर्षक स्थानीय विद्यालय की छात्रा गायत्री एंड पार्टी द्वारा "ये बेटीया तो बाबुल की रानी है " पर बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया वही पिंक मॉडल स्कूल की छात्रा पायल "झप्पीयो सा ये देश है मेरा" नामक गॉयन व नुत्य कर सबको गद्दगद कर दिया
ईस समारोह में कई भामाशाहो को माला पहना कर समानित किया गया।
वही ईसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय मोदरान स्टेशन व न्यू मॉडर्न स्कुल मोदरान स्टेशन पर भी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया वहां भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया व मुख्य समारोह राजकिय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे मनाया गया।
क्षैत्र के सैरणा, धानसा, बासडाधनजी, लुर, जोडवाडा, तवाव, भीमपुरा, खेडा, बोरटा, नरपुरा, रानीवाडा-काबा व मडगाव सहित आस पास के सभी ग्रामीण इलाकों मे भी 69 गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह एवं उमग के साथ मनाए जाने के समाचार है।
0 टिप्पणियाँ