Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्साहपूर्वक मनाया 69 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह, भामाशाहों ने की कई पुरुष्कारो की घोषणा

उत्साहपूर्वक मनाया 69 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह, भामाशाहों ने की कई पुरुष्कारो की घोषणा

दिनेश हिराणी नून

नून। जालोर जिले के नून गांव में 69 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह एवं उमँग के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर गांव के सरकारी एवं गैर सरकारी सँस्थानो व विद्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नून गाव के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय मे मुख्य अतिथि जालौर उपप्रधान उम्मेदसिंह राजपुरोहित, विशिष्ट अतिथि रामपुरीजी महाराज के सानिध्य मे मनाया गया।

उपप्रधान राजपुरोहित ने समारोह मे ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।इस अवसर उपप्रधान ने अपने सम्बोधन मे देश के अनाम शहीदों को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्रीय भाव अपनाने का आव्हान किया। तथा इस अवसर पर विभिन्न विधालय के नन्ने-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने व्यायाम प्रदर्शन किया, वही समारोह मे विभिन्न विधालयो के बालक-बालिकाओं ने आकर्षण सास्कृतिक कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुतिया दी गई।

श्री खेतेश्वर युवा मंडल की तरफ से स्कूल के सभी छात्र छात्राओं के लिए चरणपादुका व मोजे बांटने की घोषणा की गई, वही मिठाई के लड्डू की व्यवस्था भवजी पुनमाजी गलाणी तरफ से की,भामाशाह आशुसिंह सोवलसिंह राजपुरोहित मालाणी की तरफ से सभी विद्यालय में अवल्ल आने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा, इसी तरह चांदी के सिक्के से भामाशाह रगुवीरदास लुबदासजी वैष्णव समान्नित करेंगे, ईश्वरसिंह भीमसिंह की तरफ से हर गणतंत्र दिवस पर बिस्किट वितरण की आजीवन घोषणा की गई, इसी तरह मिठाई के लड्डू वितरण की आजीवन घोषणा विशनसिंह राजपूत द्वारा की गई।
उपप्रधान राजपुरोहित, रामपुरीजी महाराज व प्रधनाद्यापक शर्मा ने विद्यालय परिवार की तरफ सभी भामाशाहों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ