बान्द्रा टर्मिनस-बाडमेर-बान्द्रा टर्मिनस 02 जोड़ी नई हमसफर रेलसेवाओं का संचालन**वाया सूरत, अहमदाबाद, महेसाना, भीलडी, मारवाड़ भीनमाल मोदरान जालौर समदडी चलेगी

JALORE SIROHI Online
0
*बान्द्रा टर्मिनस-बाडमेर-बान्द्रा टर्मिनस 02 जोड़ी नई हमसफर रेलसेवाओं का संचालन*
*वाया सूरत, अहमदाबाद, महेसाना, भीलडी, मारवाड़ भीनमाल मोदरान जालौर समदडी चलेगी*

जोधपुर, 02 जनवरी*।
जगमाल सिंह राजपुरोहित मोदरान
 रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बान्द्रा टर्मिनस-बाडमेर-बान्द्रा टर्मिनस 02 जोड़ी नई हमसफर रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। 

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसारः-

*1. बान्द्रा टर्मिनस-बाडमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट हमसफर रेलसेवा*

गाडी संख्या 12997, बान्द्रा टर्मिनस-बाडमेर साप्ताहिक सपुरफास्ट हमसफर रेलसेवा दिनांक 03.01.24 से बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को 23.55 बजे रवाना होकर अगले दिन गुरूवार को 17.55 बजे बाडमेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12998, बाडमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट हमसफर रेलसेवा दिनांक 04.01.24 से बाडमेर से प्रत्येक गुरूवार को 22.50 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को 15.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर,
वडोदरा, आणंद, नडियाद जं., अहमदाबाद, महेसाना, पाटन, भीलडी, रानीवाड़ा, मारवाड़,  भीनवाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी जं., बालोतरा व बायतू स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 
इस रेल सेवा में 12 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं दो पावर का डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

*2. बान्द्रा टर्मिनस-बाडमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक हमसफर रेलसेवा*
 गाडी संख्या 19009, बान्द्रा टर्मिनस-बाडमेर साप्ताहिक हमसफर रेलसेवा दिनांक 05.01.24 से बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार को 19.25 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार को 13.30 बजे बाडमेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19010, बाडमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक हमसफर रेलसेवा दिनांक 06.01.24 से बाडमेर से प्रत्येक शनिवार को 21.30 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को 15.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, आणंद, नडियाद जं., अहमदाबाद, महेसाना, पाटन, भीलडी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनवाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी जं., बालोतरा व बायतू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेल सेवा में 12 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं दो पावर का डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)