*चरित्र पर संदेह होने पर पत्नी को मारकर काट डाला बकरे की तरह, कई टुकड़े कर फेंक दिया अलग अलग जगहों पर*
JJ MODRAN
MODRAN NEWS
5नवम्बर
अलवर । दीपावली के दिन से लगातार अलवर शहर में जगह-जगह मानव अंग मिलने का आखिरकार पुलिस ने शुक्रवार अलसुबह राजफाश कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने वाले शहर के सक्कापाड़ी मोहल्ला निवासी योगेश ऊर्फ चूचू को पुलिस ने हरियाणा के हिसार से उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने खुद की पत्नी की मिट्टी के तेल से जला कर हत्या करने के बाद चाकू से उसके हाथ-पैर काटे, गर्दन अलग की और धड़ का मांस व अन्य अंग अलग किए।
*30 अक्टूबर को हुआ था झगड़ा*
आरोपित योगेश ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर को 25 वर्षीय पत्नी आरती से झगड़ा हुआ था। पत्नी सुन्दर थी, जिसके चरित्र पर उसको शक था। इस कारण पत्नी से पीछा छुड़ाने की सोची। उसी दिन रात्रि को करीब पौने आठ बजे मिट्टी का तेल डाल पत्नी को आग लगा दी, जिससे कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। इसके बारे में बहन काला को जानकारी दी, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। फिर वह वापस घर आया। खुद की करीब चार साल की बेटी को चाय व बिस्किट खिला कर सुला दिया। इसके बाद महिला के अंग काट दिए।
फिर छाती व पेट की चमड़ी को चाकू से उतार कर एक पन्नी में डाले। पेट व छाती के अन्दर के गुर्दे व आंत दूसरी पन्नी में डाले। इनको फ्रिज में रखा। इसके बाद अन्नकूट वाली रात को सुबह करीब पांच बजे तीन अंगों को पन्ननियों को राम मार्केट अलवर वाली गली में डाल कर आ गया। इसके बाद धड़ को चावल के कट्टे में डालकर रंगभरियों की गली में एक दुकान के पास फेंक आया।
*कड़ी से कड़ी जोड़ किया खुलासा*
पुलिस ने जहां-जहां मानव अंग मिले, वहां टीम बनाकर घर-घर का सर्वे कराया। सर्वे में सक्कापाड़ी निवासी योगेश घर पर मिला। उससे पत्नी के बारे में पूछा। बताया कि पत्नी पौछा लगाने के काम पर गई है। दोबारा आए तो योगेश घर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उस पर नजर रख इस मामले का खुलासा कर दिया।
*सभी का सहयोग सराहनीय*
इस पूरे घटनाक्रम में सबका सहयोग सराहनीय रहा। आमजन ने भी धैर्य रखा। पुलिस महानिरीक्षक स्तर से मॉनिटरिंग से काफी मदद मिली। इसका परिणाम भी जल्दी मिल गया। इस मामले में अभी और पूछताछ होना बाकी है। घर से एफएसएल जांच होगी। डीएनए टेस्ट से भी पहचान की जा सकती है।
*राहुल प्रकाश, पुलिस अधीक्षक, अलवर*।
0 टिप्पणियाँ