*संतश्री संस्थान* (अखिलविश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ) के सहयोग का प्रत्यक्ष परिणाम
*आकाश राजपुरोहित* ने देश का किया नाम रोशन
जगमालसिंह राजपुरोहित
भीनमाल जालौर
हाल ही में मलेशिया के (कुआला लुम्पुर) में चौथा अंतरराष्ट्रीय क्लब कराटे चैम्पियनशिप मेयर कप 2017 का आयोजन हुवा जिस में 16 देश की टीमो ने भाग लिया था उसी कड़ी में भारत के
आकाश राजपुरोहित ने भारत का प्रतिनिधित्व किया व प्रतिद्वंद्वियो को हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल लेते हुवे भारत का नाम रोशन किया जानकारी के लिए बतादे आकाश राजपुरोहित के पिता लेखराज राजपुरोहित राजस्थान के जालोर जिला के साथूँ गांव के मूल निवासी है तथा वर्तमान में कर्णाटक के हुबली मे पिता गिफ्ट की दुकान है चलाते है साथ ही आकाश ने पहले भी श्रीलंका मे इंटरनेशनल कराटे टीम मे भी आठ देशों को माहत देकर तीन गोल्ड मेडल हासिल किये थे ।
राजपुरोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अनंत श्री विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर सदगुरुदेव ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति संत श्रीतुलछारामजी महाराज के परम शिष्य वेदांताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज को दिया राजपुरोहित ने बताया कि उन के द्वारा संचालित संत श्री संस्थान (अखिल विश्व राजपुरोहीत खेतेश्वर युवा सेवा संघ) से मुझे एक प्रकार से जीवन मे कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिली साथ ही महाराज से मुजे हर प्रकार से सहयोग मिला चाहे वह आर्थिक सहयोग हो या प्रेरणादायी ऊर्जा का संचार हो उसी के चलते मेने यह मुकाम हासिल किया है ।।
0 टिप्पणियाँ