Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला ; 1 जुलाई से बिना टिकट यात्रा पर लगेगा बड़ा जुर्मानाभारतीय रेलवे में पुराने नियमों में बड़े बदलाव करते हुए बिना टिकट यात्रा करने वालों पर सख्ती दिखाई है। ऐसे लोगों से अब दोगुना हर्जाना वसूला जाएगा।

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला ; 1 जुलाई से बिना टिकट यात्रा पर लगेगा बड़ा जुर्माना
भारतीय रेलवे में पुराने नियमों में बड़े बदलाव करते हुए बिना टिकट यात्रा करने वालों पर सख्ती दिखाई है। ऐसे लोगों से अब दोगुना हर्जाना वसूला जाएगा।
भारतीय रेलवे का बड़ा आदेश
जगमाल सिंह राजपुरोहित मोदरान न्यूज 
नई दिल्ली/जयपुर। भारतीय रेल मंत्रालय ने ट्रेनों में यात्रा को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। रेल मंत्रालय द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के तहत, बिना टिकट यात्रा करने और अन्य नियमों को तोड़ने वाले यात्रियों पर अब दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा। ये नए नियम आगामी 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में प्रभावी हो जाएंगे।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई और सख्त कर दी गई है। बिना टिकट यात्रा करने पर अब न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। यदि कोई यात्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर बुक किए गए टिकट का उपयोग करते हुए यात्रा करता है तो उसका टिकट जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही यात्री को टिकट का पूरा किराया और कम से कम 500 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना तक भरना होगा। भुगतान न करने की स्थिति में मामला कोर्ट तक भी जा सकता है।

ट्रेन/स्टेशन पर अवैध गतिविधियाँ 
ट्रेन या रेलवे स्टेशन परिसर में बिना अनुमति सामान बेचने, फेरी लगाने या यात्रियों को खरीदारी के लिए परेशान करने पर 2000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। जुर्माने का भुगतान न करने पर तीन महीने तक की जेल या 5000 रुपये का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। बार-बार ऐसा करने वालों को एक साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

नशे में हंगामा करने पर कड़ी कार्रवाई
ट्रेन या स्टेशन परिसर में नशे की हालत में यात्रियों को परेशान करने या गाली-गलौज करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे व्यक्तियों को ट्रेन से उतारा जा सकता है और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (पैसेंजर मार्केटिंग) शिवेंद्र शुक्ला ने 18 जून को सभी जोनल रेलवे को इन नए नियमों की जानकारी और उन्हें सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे का स्पष्ट कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा और टिकटों के दुरुपयोग पर रोक लगाना है। 

बिना टिकट के यात्रा पर पेनल्टी चार्ज बढ़ाया
इस संबंध में रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने कहा कि "बिना टिकट यात्रा करने वाले पैसेंजर्स पर रोक लगाने के लिए पेनल्टी चार्ज बढ़ाया गया है। जो यात्री नियमों का उल्लंघन कर ट्रेनों में सफर करते हैं, उन पर सख्ती बरती जाएगी।" उन्होंने आगे बताया कि यह एक अच्छा निर्णय है, जिससे टिकट लेकर यात्रा करने वाले ईमानदार यात्रियों को फायदा होगा और उनकी यात्रा अधिक आरामदायक व सुरक्षित बनेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ