Ticker

6/recent/ticker-posts

जालोर जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा के राजेश कुमार जीते, 10 में से 6 पंचायत समितियों पर भी भाजपा का फहराया परचम

Jalore जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा के राजेश कुमार जीते, 10 में से 6 पंचायत समितियों पर भी BJP ने फहराया परचम

  • जालोर, सायला, भीनमाल, बागोड़ा, जसवंतपुरा व सांचौर पर भाजपा ने कब्जा जमाया

  • 3 पंचायत समितियां रानीवाड़ा, सरनाऊ और चितलवाना पर कांग्रेस ने जीत हासिल की

  • आहोर पंचायत समिति में भी कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्दलीय के रूप में प्रधान पद के लिए जीत हासिल की

जालोर

जिलेभर में पंचायत समिति व जिला परिषद चुनावों की गणना के बाद गुरुवार को सभी 10 पंचायत समितियों के प्रधानों के चुनाव व जिला परिषद के लिए जिला प्रमुख का चुनाव हुआ। जालोर जिले की 10 पंचायत समितियों में से 6 पंचायत समितियों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस सिर्फ 4 पंचायत समितियों पर ही जीत दर्ज करवा सकी। वहीं जिला परिषद के लिए जिला प्रमुख पर भी भाजपा ने जीत हासिल की। जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने जीत दर्ज करवाई।

जालोर जिला परिषद

जालोर जिला परिषद में गुरुवार को जिला प्रमुख के लिए चुनाव सम्पन्न हुए। जिला परिषद में कुल 31 वार्ड है, जिनमें से भारतीय जनता पार्टी के 19 एवं कांग्रेस के 12 उम्मीदवार जीते थे। भाजपा की ओर से जिला प्रमुख के लिए राजेश कुमार राणा और कांग्रेस की ओर से लक्ष्मी मीणा उम्मीदवार बने। परिणाम में भाजपा के राजेश कुमार के पक्ष में 19 वोट और कांग्रेस की लक्ष्मी मीणा के पक्ष में 12 वोट पड़े। ऐसे में भाजपा के प्रत्याशी राजेश कुमार ने जिला प्रमुख चुनाव में जीत हासिल की।

Jalore News Rajasthan bharati

जालोर. जिला प्रमुख के चुनाव के लिए जिला परिषद पहुंचते जिला परिषद सदस्य।

1. आहोर पंचायत समिति

आहोर पंचायत समिति में कुल 23 वार्डों में से 15 वार्डों पर कांग्रेस ने तथा 8 वार्डों पर बीजेपी के प्रत्याशी जीते थे। यहां पर कांग्रेस ने जिला प्रमुख पद के लिए मन्सा को उम्मीदवार बनाया, ऐसे में वार्ड 16 से विजेता कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने निर्दलीय नामांकन भरा। चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मन्सा के पक्ष में 10 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कंवर के पक्ष में 13 वोट पड़े। गौरतलब है कि संतोष कंवर कांग्रेस नेता ऊमसिंह राठौड़ की पुत्रवधु भी है।

2. जालोर पंचायत समिति

जालोर पंचायत समिति में कुल 17 वार्डों में से 9 वार्डों में बीजेपी व 8 वार्डों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। यहां प्रधान पद के लिए भाजपा की ओर से नारायणसिंह राजपुरोहित और कांग्रेस की ओर से नरेन्द्रसिंह को उम्मीदवार बनाया गया। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नारायणसिंह राजपुरोहित के पक्ष में 9 और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 8 वोट पड़े। भाजपा प्रत्याशी ने एक वोट से जीत दर्ज की।

3. सायला पंचायत समिति

सायला पंचायत समिति में कुल 25 वार्डों में से 14 वार्डों पर बीजेपी, 9 वार्डों में कांग्रेस और २ वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से प्रियांशी राठौड़ व भाजपा की ओर से ढोमी देवी मैदान में थी। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 13 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी प्रियांशी राठौड़ के पक्ष में 12 वोट पड़े। हालांकि भाजपा प्रत्याशी 1 वोट से जीती, लेकिन क्रॉस वोटिंग देखने को मिली। कांग्रेस के पास सिर्फ 9 सदस्य थे, ऐसे में 2 निर्दलीय का जोड़ दिया जाए तो भी 11 सदस्य होते है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 12 वोट पड़े।

4. भीनमाल पंचायत समिति

भीनमाल पंचायत समिति में कुल 21 वार्डों में से 13 वार्डों में बीजेपी, 5 वार्डों में कांग्रेस और 3 वार्डों में निर्दलीय जीते थे। यहां प्रधान पद के लिए भाजपा की ओर से किरण भारतीय निर्विरोध विजेता हुई।

5. बागोड़ा पंचायत समिति

बागोड़ा पंचायत समिति में कुल 23 वार्डों में से 14 वार्डों में बीजेपी, 8 वार्डों में कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। यहां प्रधान पद के लिए भाजपा की ओर से सविता देवी और कांग्रेस की ओर से निरमा देवी मैदान में थी। चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 14 तथा कांग्रेस प्रत्याशी के पख 9 वोट पड़े। यहां से सविता देवी प्रधान बनी।

6. रानीवाड़ा पंचायत समिति

रानीवाड़ा पंचायत समिति में कुल 27 वार्डों में से 22 वार्डों में कांग्रेस व 5 वार्डों में बीजेपी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। यहां प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से राघवेन्द्रसिंह तथा भाजपा की ओर से राघवेन्द्रसिंह मैदान में थे। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 22 और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 5 वोट पड़े। यहां से कांग्रेस के राघवेन्द्रसिंह प्रधान बने।

7. जसवंतपुरा पंचायत समिति

जसवंतपुरा पंचायत समिति में कुल 19 वार्डों में से 10 वार्ड पर कांग्रेस और 9 वार्ड पर भाजपा के प्रत्याशी जीते थे। प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से मसरा और भाजपा की ओर से विमला चौहान मैदान में थे। प्रधान पद के चुनाव के दौरान स्थितियां उलट गई और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 10 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 9 वोट पड़े। यहां से भाजपा प्रत्याशी विमला चौहान प्रधान बनी। ऐसे में यहां कांग्रेस की ओर से क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

8. सांचौर पंचायत समिति

सांचौर पंचायत समिति में कुल 25 वार्डों में से 15 वार्डों में बीजेपी, 9 वार्डों में कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। यहां प्रधान पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में कैलाश कुमार और कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गंगादेवी मैदान में थे। यहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 16 वोट और कांग्रेस प्रत्यााशी के पक्ष में 9 वोट पड़े। यहां से भाजपा प्रत्याशी कैलाश कुमार प्रधान निर्वाचित हुए।

9. सरनाऊ पंचायत समिति

सरनाउ पंचायत समिति की 15 सीटों में 7 पर बीजेपी और 7 पर कांग्रेस, 1 सीट पर निर्दलीय ने जीत हासिल की थी। यहां प्रधान के लिए भाजपा की ओर से चतरु व कांग्रेस की ओर से शायंति देवी मैदान में थी। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 8 और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 7 वोट पड़े। सरनाऊ में कांग्रेस की शायंति देवी प्रधान बनी।

10. चितलवाना पंचायत समिति

चितलवाना पंचायत समिति में कुल 17 वार्डों में से 9 वार्डों पर कांग्रेस व 8 वार्डों पर भाजपा प्रत्याशी जीते थे। यहां प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से प्रकाश कंवर और भाजपा की ओर से कविता पुरोहित मैदान में थी। यहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 9 वोट तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 8 वोट पड़े। चितलवाना पंचायत समिति प्रधान पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश कंवर ने जीत दर्ज की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ