Ticker

6/recent/ticker-posts

हनुमान प्रसाद परिहार को राष्ट्रीय स्वाभिमान रत्न से सम्मानित

हनुमान प्रसाद परिहार को राष्ट्रीय स्वाभिमान रत्न से सम्मानित 

जगमालसिंह राजपुरोहित मोदरान 
जालोर। सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ परिवार द्वारा आयोजित 24 कुण्डीय महायज्ञ के द्वितीय दिवस आयोजन के दौरान हनुमान हिन्दू शक्ति सेवा संस्थान द्वारा हनुमान प्रसाद परिहार को राष्ट्रीय स्वाभिमान रत्न देकर सम्मानित किया गया हनुमान प्रसाद परिहार द्वारा सनातन धर्म एवं गौ रक्षा के लिए किए जा रहे कार्य को देखते हुए हनुमान हिन्दू शक्ति सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सचिव प्रयागा नंद सरस्वती महाराज द्वारा राष्ट्रीय स्वाभिमान रत्न देकर सम्मानित किया गया।
 इस शुभ अवसर पर दुदवा ठाकुर  सज्जनसिंह  राठौड़ सुंदेलाव तालाब बालाजी मंदिर के महन्त  पवन पुरीजी महाराज पंडित पवन दाधीच जेठुसिंह राजपुरोहित सिराणा रणजीत सिंह राजपुरोहित सांकरणा गोपालसिंह राजपुरोहित सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। वही मोदरान जिला जालोर से जगमालसिंह राजपुरोहित को राष्ट्रीय प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी प्रयागा नंद सरस्वती महाराज राष्ट्रीय सचिव हनुमान हिन्दू शक्ति सेवा संस्थान द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ