Ticker

6/recent/ticker-posts

लोदराऊ में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम, 48घंटे से गांव मे बिजली गुल

लोदराऊ में बिजली कटौती से परेशान  ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

जगमालसिंह राजपुरोहित 
( मोदरान न्यूज) 
जालोर । जिले के सायला उपखंड के लोदराऊ गांव पिछले दो दिन से लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने गांव का मुख्य रास्ता जाम कर प्रदर्शन कर बिजली कटौती को लेकर आक्रोश जताया ।
ग्रामीणों ने बताया की गांव के बिजली घर मे बिजली कटौती को लेकर कर्मचारियों से पुछने पर कोई संतोषजनक जबाव तक नही दिया जा रहा है नही कोई समाधान हो रहा हैं । वही ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति  व्यवस्था सुधारने के लिए कार्यवाही की मांग की है ।  जेईएन ने जल्दी से जल्दी बिजली आपूर्ति सुधार करने का आश्वासन दिया । 
इस मौके पर ग्राम पंचायत लोदराऊ के उप सरपंच बलवंत सिंह तुरा, नरपत सिंह लोदराऊ, हरी सिंह देवड़ा, गुमान सिंह, घोरका राम प्रजापत, हडमताराम देवासी, अजाराम  सरगरा सहित सैकड़ों मौजुद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ