*विशेष पुजा अर्चना के साथ मनाई सती माता की वर्षगांठ*
*दिनेश हिराणी नून*
मोदरान| निकटवर्ती बाकरा गांव में राजपुरोहित मकवाना परिवार द्वारा सती माता की वर्षगांठ विशेष पूजा अर्चना व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। व्यवस्थापक सुरेशसिंह मकवाना ने बताया वर्षगांठ पर महाप्रसादी के लाभार्थी देवजी जवानजी मकवाना परिवार के निवास से गाजेबाजे के साथ सती माता मन्दिर पहुंचे। मन्दिर में माता जी का श्रृंगार किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माताजी की विशेष पूजा अर्चना की गई तथा प्रसादी का भोग लगाकर शीश नवकार खुशहाली की कामना की। वहीं श्रद्धालुओं ने भी मन्दिर में दर्शन कर मन्नत मांगी। मन्दिर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। वही दोपहर में श्री सती माता नवयुवक मंडल की व्यवस्था में कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें कई माताओ-बहनो ने अपने सर पर कलश रखकर कलश यात्रा निकाली, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के बाद चढ़ावे के लाभर्थियों का बहुमान किया गया। इस अवसर पर व्यवस्थापक देवेन्द्रसिंह हिराणी, भरतकुमार, जगदीशकुमार मकवाना, कल्याणसिंह, कांतिलाल केवाणी, चुन्नीलाल केवाणी, दिनेश ओकानी, जीतू अजमोनी, पिंटूसिंह ओकानी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ