Ticker

6/recent/ticker-posts

खानपुर  के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, दो युवकों की मौत, चार घायल        मोदरान न्युज

खानपुर  के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, दो युवकों की मौत, चार घायल

       मोदरान न्युज
✒जेजे राजपुरोहित
भीनमाल | रामसीन मार्ग पर रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कावतरा निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गुजरात रेफर किया गया है।

मोदरान न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार रामसीन से शादी समारोह में शरीक होकर एक परिवार के लोग रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे स्कॉर्पियो से कावतरा लौट रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण खानपुर सरहद में स्कॉर्पियो पलट गई। इस घटना में इंद्रसिंह (16) पुत्र नारायणसिंह जितेंद्र सिंह (20) पुत्र जबरसिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि किशोरसिंह, महेंद्र, रामसिंह विजयसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी लोग रामसीन से शादी समारोह में भाग लेकर अपने गांव कावतरा पहुंच रहे थे। इधर, इस हादसे की खबर मिलने के बाद कावतरा गांव में शोक छा गया। इधर, घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हादसे में घायल लोग कार में बुरी तरह से कराह रहे थे, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में चारों घायलों को गुजरात रेफर किया गया है। �

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ