मोदरान न्यूज
शनिवार, 9 जुलाई 2016
पहले सऊदी की लड़की से प्यार फिर?
फतेहाबाद (हरियाणा)। फेसबुक पर विदेशी लड़की से प्यार, फिर हिंदुस्तान में शादी, लेकिन अब लड़की के वीजा खत्म होने के कारण दोनों के जुदा होने का संकट। ये कहानी हरियाणा के फतेहाबाद जिले के समैन गांव की है। गांव के छोरे टीनू को फेसबुक पर कजाकिस्तान की लड़की से प्यार हो गया, जाहना शादी के लिए हिंदुस्तान भी आ गई। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की, लेकिन लड़की के वीजा खत्म होने में मात्र 22 दिन बचे हैं। ऐसे में दोनों के दूर होने का संकट पैदा हो गया है। जानें कैसे हुई थी दोनों की शादी…
- टीनू करीब एक साल पहले सऊदी अरब गया था।
- वहां वह वैल्डिंग का काम करता था। इस दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती जाहना से हो गई। करीब 8 माह चली दोस्ती से प्रभावित जाहना ने उससे शादी की इच्छा जताई।
- उसने अपने बारे में सब कुछ बताकर कहा कि इसके लिए उसे इंडिया आना होगा और वह तैयार हो गई।
- फेसबुक पर टीनू से शादी का वादा होने के बाद जाहना 29 मई को गांव समैण आई थी।
- यहां पहुंचने के बाद दोनों ने एक साल पहले 2 जून को टोहाना के विश्वकर्मा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।
अब 22 दिन बचे वीजा खत्म होने में
- टीनू व जाहना के शादी के रजिस्ट्रेशन में पहले प्रशासन आनाकानी कर रहा था। किसी तरह उन्हें शादी का रजिस्ट्रेशन मिल गया है, मगर गांव समैन की बहू बनने के बाद भी यहां रह पाएगी या नहीं यह संशय बना हुआ है।
- टीनू जांगड़ा ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि जाहना गांव समैन में ही रहेगी या अपने वतन वापस लौटेगी, क्योंकि उसका वीजा जल्द खत्म हो जाएगा।
- जिला प्रशासन का कहना है कि 1 अगस्त तक भारत में रहने के लिए टूरिस्ट वीजा मिला हुआ है, जिसकी अवधि समाप्त होने में केवल 22 दिन ही बचे हैं। टीनू जाहना का वीजा आगे बढ़वाने के लिए प्रयास कर रहा है।
6 भाषाओं की जानकार है जाहना
- लॉ डिप्लोमा होल्डर व 6 भाषाओं की जानकार जींस पहनने वाली जाहना इंडिया पहुंचकर यहां के रीति-रिवाज में ढल गई है।
- जींस की जगह अब वह सूट पहनने लगी है। चाय व सब्जी बना लेती है तथा घर में झाडू-पौंछा भी करती है।
- उसके ससुराल वाले भी अब उसके हावभाव समझने लगे हैं और टूटी-फूटी अंग्रेजी में अपनी बात को समझा पा रहे हैं।
- विदेशी बहू को पाकर टीनू का पिता राजकुमार व अन्य परिवार वाले भी खुश
0 टिप्पणियाँ