मोदरान। किसान बोले परदे के पिछे फैसला कर बहुत बडा धोखा किया
@ जेजे राजपुरोहित
मोदरान न्यूज
जालोर/मोदरान। कस्बे के आशापुरी माताजी के मन्दिर मे किसान संघर्ष समिति जालोर जिले की बैठक किसानो की विभिन्न समस्या को लेकर बैठक कि गई जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक विक्रम सिंह पुनासा ने कि जिसमे बिजली बिल के बारे मे ठोस विचार विमर्श किया विधुत के बिल बढ कर आये बिलो को कम करने की बात बिजली विभाग के उच्च अधिकारीओ कि मौजूदगी मे उनके सामने रखी एक्सन रमेश सेठीया भीनमाल एईएन सहजाद खान रामसीन जेईएन फिरोज खान ने इस दौरान इस बैठक मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमे यह निर्णय लिया गया कि विधुत बिल पुराने बिलो के हिसाब से भरे जायेगे ओर डीओ नही हटाये जायेगे।ओर बताया की मोदरान के अटल सेवा केंद्र मे 7 ओर 8 फरवरी को विधुत बिलो का निस्तारण कर भरे जाएंगे ओर बताया की जो बिल नही भरे उनके विल्ब शुल्क नही लगेगा इस दौरान जिला संयोजक विक्रम सिह पुनासा ने सम्बोधित करते हुए किसानो को बताया की 24 ,25 जनवरी को भारतीय किसान संघ के महापडाव मे किसानो के साथ बडी साजिश के द्वारा अपने राजनीतिक फायदे केलिए किसान संघ के कार्यकर्ताओ ने ओर जालोर सिरोही सासंद देवजी पटेल ने परदे के पिछे समझौता कर बडा विश्वाशघात किया है। इस दौरान उपाध्यक्ष जसवन्तपुरा भवर सिह राजपुरोहित मोदरा अध्यक्ष दुदाराम जसवन्तपुरा ईसराराम विश्नोई पुर्व किसान मजदूर रेवत जिला अध्यक्ष सुरेश जी व्यास जिला सह सयोजक हरिराम विश्नोई जिला संचालक विक्रम सिंह पुनासा जिला सयोजक मोदरा सरपंच गिरधारी सिह राजपुरोहित उप सरपंच दिप सिंह धानसा दशरथ सिह जेतावत समाजसेवी पीर सिह राजपुरोहित समेत कई किसान मौजूद रहे।।
0 टिप्पणियाँ