Ticker

6/recent/ticker-posts

बाडमेर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में फिर छाए किसानों पर संकट के बादल

बाडमेर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में फिर छाए  किसानों पर संकट के बादल,

   ।। बाडमेर से (भगाराम पादरू) कि कलम से।।

मोदरान न्यूज
9/03/2017
पादरू(बाड़मेर)  मौसम में आए बदलाव के बाद पहले शीत लहर व मावट के चलते कस्बे समेत क्षेत्र के कई गाँवो में जीरे की फसल को नुकसान पहुँचा था।दिन में शीत लहर व रात में ओंस गिरने से जीरे की फसल को काफी नुकसान हुआ था।अनुसार पिछले माह में पाला पड़ने से ही अधिकतर फसल खराब हो चूँकि थी।फसल झुलसने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया था।पादरू क्षेत्र सहित पादरू,पाऊ,इटवाया,कुण्डल,कांखी,धारणा,मिटोडा,सिणेर,सैला,जिनपर,रमणियां,काठाडी आदि गांवों में जीरे की फसल को काफी नुकसान पहुँचा था।किसानों की और से रात- दिन  चार - पाँच  माह की कठोर मेहनत से जीरे फसल को पकने के स्तर पर लाकर छोड़ा था।लेकिन पाले से फसल को ग्रहण लग गया था।किसानों की उम्मीदे धराशायी हो गई थी।कई किसान कर्ज के बोझ से दब गये थे।और अब वापिस बादल छाने से और कई बूंदा बूँदी होने से नुकसान हो सकता है। किसानों का कहना है कि पहलें  पाला पड़ने से और  ओलावरष्ठि से भी काफी नुकसान पहुँचा था। और अब वापिस बादल छाए रहने से और अब  पकी  फसल पर  फिर बादल छाने  से  और  किसानों की चिंता बढ़ने लगी।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ