Ticker

6/recent/ticker-posts

मोदरान:आशापुरी माताजी का वार्षिक मेला आज,सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा।

मोदरान मे महोदरी माता का वार्षिक मेला आज,दर्शनार्थियों का तांता लगा

मोदरान न्यूज
जेजे राजपुरोहित
15मार्च2017.

स्थानीय जिले का मुख्य तीर्थ स्थल श्री आशापुरी (मोहदरी) माताजी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक मेला होली के तीसरे दिन आज बुधवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है
   प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पर आज मोदरान ग्राम पंचायत, श्री आशापुरी (महोदरी) माताजी ट्रस्ट, श्री आशापुरी गौशाला ट्रस्ट व श्री राजपुरोहित जागरवाल युवा फौर्स मोदरान दारा मेले में आने वाले यात्रियों दर्शनार्थियों के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है
वही रेलवे प्रशासन व  जिला प्रशासन ने यहां पर आज आने वाले लाखों दर्शनार्थियों के लिए कोई भी अतिरिक्त बस या रेलवे कि व्यवस्था नहीं की गई है जबकि पुलिस प्रशासन ने श्री आशापुरी माताजी मंदिर में कई अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाकर कानून व ट्राफिक व्यवस्था के लिए बहुत सराहनीय भूमिका अदा की जा रही है
ट्रस्ट मंडल के सदस्यों व ग्राम वासियों द्वारा यहां पर लगाए गए मेले में हाट,स्ट्राल, झूले, सर्कस आदि के लिए बहुत सराहनीय व्यवस्थित ढंग से लगाया गया है वही श्री आशापुरी माताजी की प्रतिमा को पूरी तरह से अच्छे आभूषणों व फुलो से सिंगार के साथ सजावट किया गया है वही आज दर्शन के लिए लोगों के लिए सुबह से 108 दीपों के साथ आशापुरा महाआरती के साथ ही  मेले का शुभारंभ किया गया है मेले में पार्किंग व्यवस्था के लिए स्थानीय विद्यालय के पास वह आसपास खाली जगह पर व्यवस्था की गई है अनुमान के हिसाब से इस साल मेले में लाखों से भी ज्यादा यात्रियों के दर्शनार्थ  के लिए मोदरान माताजी मंदिर आने की संभावना है मेले सुबह से ही लोगों का तांता लगा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ