यूपी में भाजपा का यह हो सकता है मुख्यमंत्री !
Modrannews@ लखनऊ।
उत्तरप्रदेश में चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब भाजपा ने मुख्यमंत्री का चेहरा ढूंढने की कवायद शुरू कर दी है। न्यूज चैनलों में रिपोर्टरों ने पार्टी के कद्दावर नेताओं को सीएम पद के लिए अग्रिम बधाइयां देनी भी शुरू कर दी है। हालांकि सभी एक ही बात कह रहे हैं कि वे पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता है। भाजपा में पार्टी ही मुख्यमंत्री तय करती है। न्यूज चैनलों पर रिपोर्टरों ने बात लेने के लिए केशवप्रसाद मोर्य और स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं से बात की और भावी मुख्यमंत्री बनने की बधाइयां भी दी। इन नेताओं ने हालांकि एक ही जवाब दिया कि पार्टी जो कहेगी, वो ही फाइनल है।
यूपी में भाजपा सत्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनावों में बिना किसी मुख्यमंत्री चेहरे के मैदान में उतरी। अब जीत मिलने के बाद भाजपा में मुख्यमंत्री की कवायद में लग गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के पद की इच्छा वाले संभावित उम्मीदवारों ने भी गठजोड़ बैठाने की मशक्कत शुरू कर दी है।
इन लोगों के नाम में दम
ओबीसी फैक्टर का सबसे बड़ा चेहरा केशव प्रसाद मौर्य
keshav prasad morya
लोकसभा चुनावों में जीत के बाद केशव प्रसाद मौर्य का स्थान बढ़ा। ओबीसी मतदाता के नेता के रूप में केशवप्रसाद मोर्य का नाम सामने आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के करीब 54 प्रतिशत ओबीसी मतदाताओं पर इस बार भाजपा ने फोकस रखा। जिससे केशवप्रसाद की पकड़ अधिक नजर आ रही है। वहीं मुख्यमंत्री की संभावना भी अधिक है।
संघ और संगठन में है राजनाथ सिंह की अच्छी पकड़
Rajnath singh
संगठन से संघ तक पकड़ रखने वाले राजनाथ सिंह का भी मुख्यमंत्री के रूप में नाम चल रहा है। हालांकि इनकी संभावना कम नजर आ रही है। उन पर केन्द्र में गृहमंत्री की जिम्मेदारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसाr वे राजनीति में मुख्यमंत्री के रूप में लौटाना चाहते हो, लेकिन संभावनाएं कम नजर आ रही है।
बीजेपी को सदस्यता मामले में दुनिया में डॉ. दिनेश शर्मा ने दिलाई पहचान
Dinesh Sharma
भारतीय जनता पार्टी बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा का भी नाम मुख्यमंत्री के रूप में सामने आ रहा है। इनके नाम की चर्चा भी खूब हो रही है। संघ से लेकर संगठन तक शर्मा की भी अच्छी पकड़ है। करीब तीन साल पहले ही पार्टी का राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। जिससे बीजेपी की सदस्यता दुनिया में सबसे अधिक बन गई है। साथ दिनेश शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का करीबी माना जाता है। जिससे इन्हे गुजरात में पार्टी का प्रभारी बनाया गया है।
तेज तर्रार नेता है उमा भारती
uma bharti
पार्टी ने उमा को 2014 में लोकसभा चुनाव में झांसी से चुनाव लड़वाया और वे जीत गई। उमा भारती केंद्रीय मंत्री भी है। यूपी चुनाव में बीजेपी के पोस्टर में इन्हें स्थान भी मिला है। विधानसभा चुनाव में उमा ने प्रचार में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि सीएम पद पर उनकी दावेदारी कमजोर लग रही है।
युवाओं और महिलाओं में लोकप्रिय है स्मृति ईरानी
Smriti irani
युवाओं और महिलाओं में खासी लोकप्रिय स्मृति ईरानी का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आ रहा है। वो पार्टी की स्टार प्रचारक होने के साथ एक अच्छी वक्ता भी है। २०१४ में वे अमेठी लोकसभा क्षेत्र से राहुल गांधी से सामने उतरी। जिसमें अच्छे खासे वोट भी प्राप्त किए। जिसे उनका पार्टी में कद बढ़ गया। चुनाव हारने के बाद भी उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
0 टिप्पणियाँ