शादी के पांच महीने बाद ही नवविवाहिता बनी मां, सामने आया हैरान करने वाला सच
मोदरान न्यूज
10 Oct 2017
फाइल
एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है। शादी के पांच महीने बाद ही एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। हैरान ससुरालवालों ने जब नवविवाहिता से इस बारे में पूछताछ की तो ये चौंकाने वाला सच सामने आया।
पढ़ें पूरी खबर
घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर की है। दिल्ली की रहने वाली युवती से उसके जीजा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी दनकौर में रहता है। आरोपी जीजा ने युवती से कई महीने तक दुष्कर्म किया। बाद में उसने पीड़िता की शादी करा दी।
पढ़ें:- युवती को अगवा कर कार में किया गैंगरेप, फिर किया ऐसा कांड सहम गए सब
शादी के पांच माह बाद मां बन गई। इस पर उसके पति ने उससे पूछताछ की तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। इस पर पति ने पीड़िता को नवजात के साथ घर से निकाल दिया। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
फाइल
पुलिस ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली महिला की बड़ी बहन की ससुराल दनकौर में है। आरोप है कि 1 साल पहले वह अपनी बहन के यहां आई थी। इसी दौरान उसके जीजा ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया।
पढ़ें:- गैंगरेप के बाद महिला की हत्या, ऐसे हालात में मिले शव को देख सिहर गई पुलिस
बाद में आरोपी जीजा ने पीड़िता की शादी बुलंदशहर के युवक से करा दी। जब शादी हुई उस वक्त पीड़िता गर्भवती थी। इसके चलते उसके ससुरालियों को मामले की जानकारी नहीं हुई। पीड़ित महिला ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उसको बुलंदशहर के एक अस्पताल में बेटा पैदा हुआ।
विवाह के पांच माह बाद पीड़िता के मां बनने पर उसका पति आक्रोशित हो गया और उसने किसी और का बच्चा होने का आरोप लगा महिला को नवजात समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने जीजा पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 टिप्पणियाँ