मोदरान में भामाशाह द्वारा जन सेवार्थ के कार्य करवाकर उद्घाटन करवाया
जगमालसिंह राजपुरोहित
जालोर/मोदरान
स्थानीय श्री फाऊदेवी त्रिलोकचंद रतनपूरा वोरा आदर्श राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में स्थित मोर्चरी पोस्टमार्टम भवन के रंग रोगन मरम्मत कर, बिजली,पानी की टंकी व मैदान परिचर गेट निर्माण करने वाले भामाशाह दशरत सिंह पुत्र अर्जुनसिंह राजपुरोहित राईगौणी द्वारा जन सेवा के कार्य करने पर रविवार को गेट व अन्य कार्यो के उद्घघाटन समारोह में चिकित्सा विभाग व ग्रामीणों द्वारा भामाशाह दशरथसिंह राजपुरोहित का स्वागत कर सभी ने धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर छैलसिंह राठौड़ , अर्जुनसिंह जे राजपुरोहित, मनोहर सिंह जेतावत व दशरथ सिंह व मोडसिंह राईगौणी द्वारा शिलालेख से फिता काटकर गेट व अन्य कार्यों का वैदिक मंत्रों के साथ पंडित विक्रम त्रिवेदी के हाथों से उद्धघाटन करवाया गया। वही भामाशाह द्वारा किये गये समाज हितैषी सार्वजनिक जन हितैषी कार्यों की सभी ने प्रशंसा कि।
इस मौके पर चिकित्सालय परिसर में कम्पाउडर मनोहर सिंह जेतावत, छैलसिंह राठौड़ ,प्रकाश विश्नोई, भामाशाह दशरथसिंह राजपुरोहित, मोडसिंह राईगौणी, जालम सिंह कैरोनी ,शैतानसिंह राठौड़, विजयसिंह सोलंकी डकातरा, अर्जुनसिंह जागरवाल, सुजानाराम देवासी, गुलाब सिंह बालावत, छैलसिंह राठौड़, पत्रकार जगमालसिंह राजपुरोहित , मेवाराम सोलंकी, तेजाराम सुथार , संतोष भारती, गटसिंह राईगोणी, मुकेश कुमार राव, गोपाराम खवास ,अकाराम पारंगी, वचनाराम मेघवाल, सहीत कई जन मौजुद रहे।
0 टिप्पणियाँ