Ticker

6/recent/ticker-posts

भीनमाल में व्यापारी से लूट के प्रयास का मामले में पुलिस को 12 घण्टे में किया खुलासा,दो आरोपी को किया गिरफ्तार

भीनमाल में व्यापारी से लूट के प्रयास का मामले में पुलिस को 12 घण्टे में किया खुलासा,
दो आरोपी को किया गिरफ्तार  
भीनमाल ( 13 जुलाई 2023 )।
जालोर के भीनमाल में इलेक्ट्रॉनिक कांटे और माचिस की एजेंसी पर 2 कर्मचारियों की बहादुरी से लूट की कोशिश विफल हो गई। पिस्टल लेकर लूट के इरादे से आए इन बदमाशों पर कर्मचारी झपट पड़े। कर्मचारियों की बहादुरी देखकर बदमाश घबरा जाते हैं। गिरते-पड़ते भागकर गाड़ी में बैठते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। 

मामला जालोर जिले के भीनमाल कस्बे का है।भीनमाल में बुधवार को बीती रात एक दुकान में लूट का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक कार भी जब्त कर ली है। इतना ही नहीं इस घटना से सात महीने पहले हुई करीब दस लाख रुपये की लूट के प्रकरण का भी पर्दाफाश हो गया है। उसमें भी इन्हीं आरोपियों का हाथ बताया जा रहा है। 

घटना की जानकारी मिलने के करीब 30 मिनट बाद डीएसपी हिम्मत सिंह सारण और सीआई लक्ष्मण सिंह चंपावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया। DSP सारण ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान की गई और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 3 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए टीम गठित की। वृत्ताधिकारी हिम्मतसिंह चारण के सुपरविजन में थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में टीमों ने तफ्तीश की। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता के बाद संदिग्ध मिलने पर कैलाश कुमार व प्रवीण कुमार को करावडी से दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो उन्होंने 12 जुलाई की रात को कृष्णा मार्केटिंग इंडिया शॉप भीनमाल पर अपने वाहन में अन्य दोस्तों के साथ मिलकर घटना को करने का स्वीकार किया गया। जिस पर कैलाश कुमार मेघवाल व प्रवीण कुमार मेघवाल करावड़ी को गिरफ्तार कर टाटा हैरियर कार भी बरामद की गई।भीनमाल में व्यापारी से लूट के प्रयास का मामले में पुलिस ने 12 घण्टे में किया खुलासा, दो आरोपी को किया गिरफ्तार।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ