*‼️कहीं राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस ! रंगा सियारों के चंगुल में तो नहीं?‼️*🤔
_*वसुंधरा और सचिन की जड़ों में डाला गया तेज़ाब क्या धुल पाएगा?*_🙄
_*निशानेबाज़ों ने अभी तीर कमान गिराए नहीं हैं?*_🤨
_*पढ़िए आज के ब्लॉग में धारदार ! शानदार ! और ईमानदार जानकारियां!!*_🙋♂️
*✒️सुरेन्द्र चतुर्वेदी*
*राजस्थान की राजनीति कमाल की है। दिखता कुछ है होता कुछ है। झूठ दिखता है। सच बिकता है। तेज़ धूप में दूर से कोलतार की सड़क पर पानी होने का भरम होता रहता है। अब देखियेगा, कांग्रेस को! कल पी सी सी कार्यालय में नाराज़ नेता सचिन पायलट लंबे अरसे बाद बामुलाहिज़ा तशरीफ़ ले आए।पूरे आत्म विश्वास के साथ!ज़ख़्मी शेर पिंजरे से वर्चुअली सब देखता रहा।*🥺
*ऐसा ही हुआ भाजपा में भी। महारानी साहिबा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से एक घण्टे तक बातचीत की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल सन्तोष से भी बातचीत होने की संभावना है। पहले भी वह एक दौर बात कर चुकी हैं। सवाई माधोपुर की बैठक में जो हुआ उसकी रिपोर्ट दी गई। राजस्थान के कुछ दम्भी और रंगा सियारों के बारे में भी बताया ही गया होगा।*🤷♂️
*तो क्या कांग्रेस और भाजपा में सब कुछ सामान्य चल रहा है????❓️*
*क्या कांग्रेस के सचिन और भाजपा की वसुंधरा की जड़ों में डाला जा रहा तेज़ाब धुल चुका है???❓️*
*क्या दोनों नेताओं ने पार्टी की बदतमीज़ी को भुला दिया है???❓️*
*क्या दोनों नेताओं ने अपनी अपनी भूमिका पर संतोष और आस्था का शुद्धिकरण कर लिया है???❓️*
*दोस्तों! इसी कुनबे के कई सवाल हैं मगर सारे जवाब जितने सच्चे हैं उनके जवाब उतने ही झूठे हैं!कयासों और भ्रांतियों पर आधारित!*🤪
*वसुंधरा की जड़ों में तेज़ाब डालने वाले नेता अच्छी तरह जानते हैं कि जे पी नड्डा या बी एल संतोष से बात करने से वसुंधरा की वापसी नहीं होगी!! उनकी वापसी "ये दोनों नेता" नहीं वो "दोनों नेता" तय करेंगे!! हां,वही जुड़वाँ भाई! मोदी और शाह!*😎
*नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ हों! पूनिया हों! या चन्द्र शेखर शर्मा! तीनों नेताओं की तिगड़ी बेहतरी से जानती है कि नड्डा और संतोष लॉलीपॉप हैं जिनको चूंसा तो जा सकता है मगर निगला नहीं जा सकता! ख़ास तौर से चन्द्र शेखर शर्मा बहुत बड़ी चीज़ हैं।राजस्थानी में लोक प्रचलित मान्यताओं जैसी!...चीज़! चन्द्र शेखर शर्मा! राजस्थान भाजपा की दाई माई हैं! रात में सपना देखते हैं ! सुबह सच करने में जुट जाते हैं!*👍
*वसुंधरा का पाला किससे पड़ा है यह वह जानती हैं मगर उनके विरोधी नहीं जानते! वसुंधरा भी बादाम का हलवा नहीं जिसे विरोधी आसानी से हज़म कर जाएं! जुड़वाँ भाईयों ने यदि बहुत जल्दी अपना रवैया साफ़ नहीं किया तो भाजपा का चुनावों में क्या होने वाला है यह भी वे जान जाएंगे! जब वसुंधरा के मुख्यमंत्री होते चार साल तक ये जुड़वाँ कोई हंटर नहीं तलाश पाए! जब पिछले चार सालों में उनकी लोकप्रियता पर शिकंजा नहीं कस पाए!!( सारा जोर लगाने के बावजूद ) तो अब एन चुनावों के सर पर आ जाने से क्या कस पाएंगे❓️❓️🙄*
*कांग्रेस के सचिन और भाजपा की वसुंधरा में यही अंतर है कि सियासत में सचिन की वसुंधरा जितनी रगड़ाई नहीं हुई है ! जुड़वाँ भाई की नाराज़गी को वसुंधरा झेल गईं मगर वसुंधरा की नाराज़गी जुड़वाँ कम से कम इन चुनावों में नहीं झेल पाएंगे!*😟
*यदि उनके विरोधी यह सोचते हैं कि इन चुनावों में वसुंधरा को नज़र अंदाज़ करके जीतना आसान होगा तो यह रायता ढोलने वाली बात होगी!*💯
*सचिन के पास कोई विकल्प नहीं था मूल धारा के अलावा! मेरी राय मान कर उन्होंने सब्र कर लिया और मुख्यमंत्री होने के सपने को बचा लिया! अगर वह सब्र का इम्तिहान नहीं देते तो कल पी सी सी में बल्लेबाज़ी नहीं कर पाते!*😉
*दोनों ही पार्टियों को पता है कि असली सुलहनामा तब सामने आएगा जब टिकिटों का बंटवारा होगा! इस बंदरबांट में नेताओं के असली चेहरे मुखौटों से बाहर आएंगे! सारे सुलहनामे धरे राह जाएंगे! हांड़ी सड़कों पर फूटेंगी*💯
*ख़ैर जो होगा सामने आ जायेगा । इसी बीच कुछ मज़ेदार जानकारियां! सचिन पायलट विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे !! यदि राष्ट्रीय कांग्रेस का उन्होंने कोई पदभार स्वीकार नहीं किया तो ! वह नसीराबाद से चुनाव लड़ सकते हैं। उनके सलाहकार अजमेर उत्तर से भी चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। यदि अजमेर उत्तर आते हैं तो बाबा जी के हाथ में टुल्लू ही रह जाएगा! यूँ भी जिस कांग्रेस के बाबा जी ! आज सर्वे सर्वा बने हुए हैं उनको चुनौती मिलने वाली है!अजमेर शहर के कांग्रेस अध्यक्ष सचिन के चाहने वाले ही होंगे!देहात अध्यक्ष भी! विजय जैन और संग्राम सिंह गुर्जर दोनों ताल ठोके बैठे हैं! विजय जैन ने तो बाबा जी की झोली में पटाख़े डाल भी दिए हैं!*😇
*भाजपा में भी अजमेर के लिए थोड़ा बदलाव होना तय माना जा रहा है।देहात अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा की जगह ओम भड़ाना का नाम चर्चाओं में है। लगभग तय ही समझिए!*🙋♂️
*आज के नाबालिग ब्लॉग में इतना ही । कल हाज़िर हो जाऊंगा किसी नए कमसिन ब्लॉग के साथ। तब तक के लिए दीजिये इजाज़त!*🙏
0 टिप्पणियाँ