Ticker

6/recent/ticker-posts

जालोर सांसद केवल फोटो खिचवाने चले आते हैं लेकिन पिछले 15 साल बाद मे देश व राज्य की राजधानी से जालोर जिला मुख्यालय तक सीधी यात्री ट्रेन नही चला पाए

सांसद फोटो खिचवाने चले आये पंद्रह साल से जालोर जिले को यात्री सुविधा नही 

जालोर। जालोर व भीनमाल रेलवे स्टेशन को केंद्र सरकार की अमृत भारत योजना के अंतर्गत शनिवार को 38.91करोड के पुनंविकास कार्यों के शुभारम्भ में जालोर सिरोही सांसद देवजी भाई पटेल को ग्रामीणों व पैसंजर यात्री गाडी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीराचंद भंडारी ने  आडे हाथ लिया  और उन्होने बताया की सांसद महोदय आप फोटो खिचवाने चले आये पिछले पंद्रह साल से आपके कार्यकाल मे नई दिल्ली , जयपुर से जालोर को राजधानी से जोडने वाली यात्री ट्रेन चलाने व बाडमेर से यशवंतपुर एक्सप्रेस को नियमित सातो  दिन चलाने , चैन्नई से अहमदाबाद आने वाली नवजीवन एक्सप्रेस ट्रेन को साबरमती तक बढाने व सांसद महोदय के जन्मदिन के तोहफे मे चलने वाली ट्रेन संख्‍या 14807/08 को अपने संसदीय क्षेत्र मोदरान व बाडमेर जिले के मोकलसर मे भी प्रयाप्त यात्री भार होने व आप द्वारा कोई प्रयास नही करने का क्या कारण है ।  
हीराचंदभंडारी ने बताया की सांसद महोदय देवजी एम पटेल कोई भी कार्यक्रम मे सबसे पहले फोटो खिचवाने चले आते है  लेकिन उनके संसदीय क्षेत्र की जनता की परेशानियों को नही सुनने से जिले के ग्रामीणों मे भारी रोष व्याप्त है ।  इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह भीनमाल विधायक पुराराम चौधरी जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ,जालोर  पैसेंजर यात्री गाडी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीराचंद भंडारी सहित सैकड़ों राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता व शहर वासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ