Ticker

6/recent/ticker-posts

बालोतरा जिले की एक नवविवाहित राजपुरोहित समाज की बेटी की प्लेन क्रेश से मौत गांव में शोक की लहर

मोदरान न्यूज 
बालोतरा जिले केअराबा दुदावता गांव की  हंसती-खिलखिलाती खुशबू कंवर की आंखों में नए जीवन की उम्मीदें थीं, जब वह पहली बार शादी के चार महीने बाद अपने पति से मिलने लंदन के लिए रवाना हो रही थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही
 मंजूर था। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पिता के गले मिलते हुए विदाई के वक्त आंखों में छलकते आंसू, अब परिवार के लिए आखिरी याद बन चुके हैं। गुरुवार को लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट टेक ऑफ के महज 5 मिनट बाद ही क्रैश
 हो गई, और उस विमान में बालोतरा जिले के अराबा दुदावता गांव की खुशबू कंवर राजपुरोहित भी सवार थी। महज 22 वर्षीय खुशबू का नाम विमान में सवार 242 यात्रियों की सूची में 192वें नंबर पर दर्ज है। परिवार के सदस्य थानसिंह डोली ने बताया कि खुशबू की शादी हाल ही में 18 जनवरी 2025 को लूणी क्षेत्र के खाराबेरा पुरोहितान निवासी विपुल सिंह राजपुरोहित से हुई थी, जो लंदन में चिकित्सा विभाग में कार्यरत हैं। विवाह के बाद यह उसका पहला विदेश यात्रा का अनुभव था — पति के साथ नए जीवन कीशुरुआत, नए सपनों की उड़ान थी। अहमदाबाद के लिए रवाना होते समय खुशबू ने अपने पिता मदनसिंह के साथ एयरपोर्ट पर एक तस्वीर खिंचवाई थी। उन्हें क्या पता था कि यह तस्वीर अब उनकी अंतिम याद बन जाएगी। पिता के गले लगते हुए विदाई का वो दृश्य अब परिवारजनों की आंखों से ओझल नहीं हो रहा। बेटी की विदाई के समय मां-पिता की आंखें नम थीं, पर दिल में यह सुकून था कि वह अपने जीवन के नए सफर पर बढ़ रही है। लेकिन जब विमान के क्रैश होने की खबर आई, तो सब कुछ बिखर गया। पूरे गांव में मातम छा गया। खुशबू तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और बीकॉम पास थी। पूरे परिवार की उम्मीदें उससे जुड़ी थीं। हादसे की खबर मिलते ही परिवारजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं, लेकिन उनकी आंखों में सिर्फ एक ही सवाल है — क्या उनकी खुशबू उन्हें फिर कभी मिल पाएगी? ....................गांव अराबा दुदावता और ससुराल खाराबेरा पुरोहितान में हर चेहरा गमगीन है। खुशबू की ससुराल में मातम पसरा हुआ है और मायके में हर कोना उसकी हंसी की गूंज को याद कर रो रहा है। जीवन की नई शुरुआत के पहले ही कदम पर ऐसी भयावह दुर्घटना ने पूरे परिवार और समाज को झकझोर कर रख दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ