अपने बच्चे को जिंदा देखने के लिए एक मां ने 12 साल तक नही छुआ अपने बेटे को एक दुर्लभ बीमार का शिकार था अमेरिका के टेक्सास में रहने वाला डेविड। एक एेसी बीमारी जिसमें उसे छूना उसकी मौत का कारण बन सकता था। एेसे में उसकी मां ने अपने बच्चे की लंबी जिंदगी के लिए पूरे 12 साल उसे बिना छुए निकाल दिए। दरअसल, डेविड को जन्म से ही जानलेवा आनुवांशिक बीमारी थी। ऐसे में यदि कोई उसे छू लेता तो उसकी मौत हो सकती थी। इसके चलते उसे जन्म देने वाली मां भी उसे छू नहीं सकती थी। डॉक्टरों के मुताबिक़ इस बीमारी से पीड़ित मरीज को छूने से उसके शरीर में संक्रमण फ़ैलने लगता है जिससे उसकी मौत हो जाती है। चिकित्सा विज्ञानियो के अनुसार यह बीमारी दुनिया में चंद ही इंसानो को होती है। डेविड से पहले उनके भाई को यह बीमारी थी जिसकी 8 महीने में मौत हो गई थी।
इसीलिए नासा के वैज्ञानिकों ने डेविड के लिए एक विशेष किस्म का कवच बनाया था जिसे डॉक्टर बबल कहते हैं। डेविड की पूरी जिंदगी इसी बबल के अंदर बीती। उसका जन्म सितम्बर 1971 को हुआ था। ऐसे मरीजों को घर से बाहर निकलने पर अलग किस्म का कपड़ा पहनना होता है जो अंतरिक्ष यात्रियों के सूट की तरह दिखाई देता है। हालांकि बोस्टन के वैज्ञानिकों ने डेविड की इस बीमारी को दूर करने के लिए उसके घरवालों को उसका बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी। इसके लिए उसकी छोटी बहन को चुना गया। 22 फ़रवरी 1984 को बोन मैरो ट्रांसप्लांट किए जाने के बाद ही उसे खून की उल्टियां होने लगी। उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से घटने के कारण उसकी मौत हो गई। तब डॉक्टरों ने पहली बार उसकी मां को बिना दस्तानों के उसे छूने की इजाजत दी थी।

0 टिप्पणियाँ