Ticker

6/recent/ticker-posts

BMC चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, शिवसेना बनी सबसे बड़ी पार्टी, बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन

BMC चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, शिवसेना बनी सबसे बड़ी पार्टी, BJP का जोरदार प्रदर्शन

MODRAN NEWS
23 Feb. 2017 16:57

मुंबई: देश की सबसे अमीर नगरपालिका पर शिवसेना का दबदबा अब भी कायम है। कुल 227 में से 226 सीटों के परिणाम आ गए हैं। इस चुनाव में शिवसेना 84 सीटें जीतकर सबसे आगे है। हालांकि शिवसेना ने गढ़ तो बचा लिया है लेकिन वो बहुमत से अब भी दूर है।

बता दें कि बहुमत के लिए किसी पार्टी को 114 सीटों की आवश्यकता होगी। लेकिन परिणाम में सबसे अधिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चौकाया है। बीजेपी ने 81 सीटें जितने में कामयाबी हासिल की है।

जबकि कांग्रेस को महज 31 सीटें मिली हैं। नतीजों को देखते हुए कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष संजय निरुपम ने इस्तीफा दे दिया है। उनकी पार्टी के नेता नारायण राणे ने हार का ठीकरा संजय निरुपम के सिर फोड़ा था। वहीं राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) 7, एनसीपी 9 और अन्य ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ