Ticker

6/recent/ticker-posts

कल आ सकता है राजस्थान बोर्ड दसवीं का परिणाम, बोर्ड ने कर ली है तैयारी*

*कल आ सकता है राजस्थान बोर्ड दसवीं का परिणाम, बोर्ड ने कर ली है तैयारी*
18/06/2016
*_JJ MODRAN_*
*_Modran news_*
*साभार -राजस्थान पत्रिका द्रवारा*
अजमेर. ।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दसवीं की परीक्षा दे चुके लाखों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों का इंतजार समाप्त होने वाला है। दसवीं का परिणाम लगभग तैयार हो चुका है। शिक्षा बोर्ड इसे रविवार अथवा सोमवार को जारी करने की मशक्कत में हैं।
शिक्षा बोर्ड सीनियर सैकंडरी विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग सहित वरिष्ठ उपाध्याय का परिणाम जारी कर चुका है। दसवीं की परीक्षा में 10 लाख 81 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे थे। कॅरियर की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा होने के चलते जून की शुरुआत से ही यह लाखों परीक्षार्थी और उनके अभिभावक बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
अंग्रेजी की उत्तर-पुस्तिकाओं में इस बार बार-कोडिंग का नया प्रयोग करने से परिणाम निकालने में पिछले साल के मुकाबले लगभग 10 दिन की देरी हो गई। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार दसवीं का परिणाम अब अंतिम दौर में हैं। प्रयास हैं कि यह परिणाम 19 अथवा 20 जून को जारी कर दिया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ