मोदरान न्यूज
शेरगढ से बाबुसिंह राजगुरु की रिपोर्ट
शेरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सुवालिया गांव में शनिवार सुबह एक दुकान में घुसे बैल को युवक ने दरिंदगी दिखाते हुए बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला। इससे गांव के लोगों में जबरदस्त तनाव का माहौल पैदा हो गया है। गांव में पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी को दस्तयाब किया है। शेरगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के सुवालिया गांव में सोमेसर निवासी अनवर पुत्र इब्राहिम खां की वेल्डिंग की दुकान है। सुबह करीब आठ बजे उसकी दुकान में एक बैल घुस गया, जिसे बाहर खदेडऩे के बजाए अनवर ने दुकान में रखे लोहे के लगिये से उसे बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला। गांव में जैसे ही बात फैली, लोगों में रोष पैदा हो गया। क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग आरोपी की दुकान के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। थानाधिकारी घेवरसिह गुंसाईवाल ने बताया कि तनाव का माहौल जब ज्यादा बढ़ गया और लोग उसकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे तो आरोपी अनवर पुत्र इब्राहिम खां को दस्तयाब कर लिया गया। सुवालिया के सरपंच रामसिंह का कहना है कि आरोपी किराए की दुकान चला रहा था। अब ग्रामीण दुकान को खाली करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस थाने पर प्रदर्शन गांव के लोगों ने बैल की हत्या के बाद पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उससे किराए की दुकान भी खाली कराने की मांग उठाई। क्षेत्र में लोगों ने दुकानें बंद करवा दीं और उग्र प्रदर्शन पर उतर आए। गोवंश पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज सुवालिया गांव में बैल की लोहे के लगिये से पीट पीट कर हत्या करने के मामले में गोवंशीय पशु अधिनियम 1995 के तहत आरोपी के खिलाफ शेरगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। बैल का पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। सियासत गर्माई गोवंश की हत्या पर गांव में सियासत भी गरमा गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। दुकानें बंद करवा कर उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने और उस पर मामला दर्ज करने को लेकर पुलिस स्टेशन का घेराव भी किया।
0 टिप्पणियाँ