Ticker

6/recent/ticker-posts

जालोर जिले के किडनी के मरीजो के लिए राहत की खबर

किडनी रोगियों के लिए राहत भरी खबर, जालोर जिला अस्पताल में लगेगी डायलेसिस मशीन
Posted on: मोदरान न्यूज
जालोर में किडनी रोग के गंभीर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है कि जिला अस्पताल में जल्द ही डायलेसिस मशीन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी.
सब कुछ समय पर हुआ तो उम्मीद है कि इस माह के अंत तक मशीन अस्पताल में आने की उम्मीद है. राज्य सरकार की ओर से अस्पताल के लिए डायलेसिस मशीन की स्वीकृति जारी की गई है.

मशीन के अस्पताल पहुंचने के बाद एक डेढ़ माह में मशीन को लगाकर शुरू कर दिया जाएगा, जिससे मरीजों को सुविधा मिल पाएगी.
अस्पताल को एक ओर सौगात मिलनी है. अस्पताल में एक ओर सोनोग्राफी मशीन लगेगी, जिससे मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू होंगी.
लाखों की लागत से निर्माण के बाद धर्मशाला को उदासीनता के चलते शुरू नहीं किया गया है जिसे भी अब जल्द ही शुरू किया जाएगा. वहीं अस्पताल में 7 एसी लगाए जाएंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ