Ticker

6/recent/ticker-posts

क्या आपके मोबाइल में नेटवर्क न आने की समस्या है तो करे ये 5चीजें

ये 5 चीजें करें, ठीक हो जाएगी मोबाइल में नेटवर्क न आने की समस्या
मोदरान न्यूज
जगमालसिंह राजपुरोहित.
Jul 08, 2016, 018:38 IST

अक्सर देखा गया है कि मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले हमेशा इंटरनेट की स्पीड और नेटवर्क को लेकर परेशान रहते हैं. उनकी शिकायत रहती है कि उनके स्मार्टफोन में नेटवर्क ठीक से नहीं आता है. इसको ठीक करने के लिए दुनिया भर की कोशिशें की जाती हैं. कई लोग महंगे स्मार्टफोन तक खरीद लेते हैं. लेकिन न तो नेटर्वक की समस्या दूर होती है और न इंटरनेट की स्पीड तेज होती है फिर लोग मोबाइल कंपनियों को दोष देते हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार की सख्ती के बाद से सिम कार्ड देने वाली कंपनियों ने काफी हद तक नेटवर्क की समस्या दूर करने की कोशिश की है. इसलिए बजाए किसी और के दोष देने से अच्छा है कि एक बार अपना मोबाइल बूस्ट करके जरूर देखें. हम आपको बताते हैं मोबाइल को बूस्ट करने का सबसे बेहतरीन तरीका. 1- अपने मोबाइल को 3 जी से 2 जी शिफ्ट कर लें. इससे इंटरनेट की स्पीड धीरे तो जरूर हो जाएगी. लेकिन सिग्नल ठीक से पकड़ने लगेंगे. 2- कवर लगाने पर भी सिग्नल कम आते हैं. इसलिए इस बात का जरूर ध्यान रखें. 3- सिग्नल वीक होने पर स्मार्टफोन को कांच के गिलास में रख दें. हालांकि अभी इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि ऐसा क्यों होता है. 4- सिग्नल बूस्टर को इंस्टाल कर लें. 5- अगर किसी जगह पर नेटर्वक की समस्या है. कॉल डाइवर्ट कर लें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ