139वी जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम सम्पन्न: 100 ट्रक, 18 हाथी, 18 सिंगिंग ट्रूप्स व प्रधानमंत्री के अमेरिका यात्रा की झांकी सहित दिखने को मिले कई अनोखे नजारे,
जगमालसिंह राजपुरोहित, (मोदरान न्यूज़),
अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की 139th रथ यात्रा निकाली गई। जिसमे 14 किलोमीटर का रास्ता तय करने वाली इस रथ यात्रा में लाखों भक्तो ने भाग लिया। परंपरा के मुताबिक सीएम आनंदीबेन पटेल ने पाहिंद विधि (सोने की विशेष झाड़ू से रथ के रास्ते को बुहारना) से यात्रा की शुरुआत की। रथ यात्रा में तीन रथ, 100 ट्रक, 18 हाथी और 7 छोटी गाड़ियां का एक अनोखा नजारा था। 18 सिंगिंग ट्रूप्स भी इसका हिस्सा थे।
- सुबह साढ़े 7 बजे जमालपुर में 400 साल पुराने मंदिर से जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हुई।
- दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को प्रसाद में मालपुए बांटे गए।
- रथ यात्रा के शुभ अवसर पर नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके बधाई दी।
- पीएम मोदी ने कहा है- "भगवान जगन्नाथ सभी पर अपनी कृपा बरसाएं।"
सिक्युरिटी के पुख्ता इंतजाम
- रथ यात्रा के लिए सिक्युरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 14 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
- 300 सीसीटीवी कैमरों के साथ 5 ड्रोन भी आसमान से इस पर नजर रखे हुए थे।
0 टिप्पणियाँ