Ticker

6/recent/ticker-posts

ये लड़का फ्लाईट में गोवा से आया था मुंबई, सिर्फ दो रुपए के लिए गंवाई जान

ये लड़का फ्लाईट में गोवा से आया था मुंबई, सिर्फ दो रुपए के लिए गंवाई जान
Jul 28, 2016, 11:50 IST
मोदरान न्यूज
जेजे राजपुरोहित
मुंबई. मंगलवार को शहर के विक्रोली इलाके की गोदरेज कालोनी में एक ऑटोवाले से दो रुपए के चेंज को लेकर हुए विवाद में एक लड़के की जान चली गई। युवक फ्लाईट से मुंबई आया था और एअरपोर्ट से आते वक़्त ऑटो के पेमेंट को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। पुलिस ने ऑटोवाले को गिरफ्तार कर लिया है। कैसे मामूली सी रकम को लेकर शुरू हुए विवाद ने इतना गंभीर मोड़ ले लिया पढ़िए पूरी कहानी.....
- पुलिस के मुताबिक, शहर के विक्रोली इलाके का रहने वाला चेतन आचिर्णेकर(26) मंगलवार को गोवा से फ्लाइट लेकर मुंबई आया था।
- मुंबई एयरपोर्ट से चेतन जिस ऑटो में घर पहुंचा उसका किराया 172 रुपए हुआ।
- चेतन ने ऑटोवाले को 500 की नोट निकाल कर दी। छुट्टा न होने का हवाला देते हुए ऑटोवाले ने पैसे लेने से मना कर दिया।
- इसके बाद चेतन घर के भीतर से 200 रुपए ले आया और ऑटोवाले को दे दिए।
- ऑटोवाले ने 200 में से उसे सिर्फ 20 रुपए वापस किए और बचे हुए 8 रुपए लेकर आगे बढ़ने लगा।
- इस बात से चेतन नाराज हो गया और उसने ऑटो वाले को रोका और बकाया पैसे की मांग करने लगा।
- यह देख चेतन के पिता उनके पास पहुंचे और उन्होंने चेतन को पैसे छोड़ देने के लिए कहा।
- इसके बाद जैसे ही दोनों पिता-पुत्र घर के भीतर जाने लगे, रिक्शेवाले ने चेतन को गाली दी और रिक्शा स्टार्ट कर भागने लगा।
बाइक से ऑटो पकड़ने के चक्कर में गई जान
- इस बात से नाराज चेतन ने बाइक स्टार्ट की और ऑटो वाले का पीछा किया।
- रफ्तार तेज होने के कारण ऑटो वाला अनियंत्रित हो गया और उसका ऑटो पलट गया।
-ऑटो जैसे ही पलटा उसके नीचे चेतन आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
-इसके बाद आननफानन में परिजन चेतन को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-पुलिस ने आरोपी रिक्शाचालक को गिरफ्तार किया है।
- चेतन बीबीए की पढ़ाई पूरी कर एक अकाउंटेंसी फर्म में जॉब कर रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ