Ticker

6/recent/ticker-posts

मोदरान मे हादसे के कंगार पर बिजली के तार व क्षत्रिग्रस्त पोल से हादसे की पुरी सम्भावना jj modran

मोदरान मे हादसे के कंगार पर बिजली के तार व क्षत्रिग्रस्त पोल से हादसे की पुरी सम्भावना

मोदरान न्यूज
1जुलाई

मोदरान रेलवे स्टेशन सहित क्षैत्र मे कई जगह बिजली के तार जमिन को टच होने के कंगार पर होने के कारण कोई बडा हादसा होने की सम्भावना बनी हुई है लेकिन बिजली विभाग कुम्भकरी निंद मे सो रहा है

ग्रामिणो से मिली जानकारी के अनुसार मोदरान गाव के वार्ड संख्या दस  राजकिय चिकीत्सालय के पिछे , 33के वी बिजली घर पीछे व महादेव मंदिर के पास विधुत तार जमिन से मात्र पांच फिट की ऊचाई पर होने के कारण यहा से कही बार भैस व गायो को कंरट लगने से मौत हो गई लेकिन विधुत विभाग के लाईन मैन व जेईएन कुछ भी ध्यान नही दे रहे है जब भी उन्हे शिकायत करे तो आगे शिकायत करने का कहते है हमे आगे से आदेश आने पर ही कार्यवाही करेगे यहा के स्थानिय लोगो ने बिजली विभाग के लाईनमेन व स्थानिय अधीकारीयो को कई बार अवगत करवाया लेकिन मामला वही जैसे "ढाक के तीन पात वाला ही " चरीत्र हो रहा है
मोदरान रेलवे स्टेशन पर जेजे  राजपुरोहित ने एक विधुत पोल को क्षत्रिग्रस्त होकर करीब पंद्रह सोलह दरार आने व टुटने के कगार पर होने पर  स्थानिय अधीकारीयो को कई  बार लिखीत व मौखिक बताया लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा है ये क्षत्रिग्रस्त खम्भा मोदरान रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर रेलवे बाउंडरी के पास  आया हुआ है वही कभी भी बडा हादसे का काऱण बनता नजर आरहा है अगर ये खम्भा समय रहते ही नही बदला तो मोदरान स्टेशन रोड पर कोई  बडा हादसा होकर कई जाने जाने कि सम्भावना बन रही है स्थानिय लोगो ने बताया स्टेशन पर मुख्य मार्गो व घरो के पास होकर ईलेवन के वी की हैवी लाईन गुजर रही है जो कई बार स्पॉर्क व टंस होने पर आग जलती है वही कई बार शिववाडी से लेकर जैन मंदिर तक मोदरान स्टेशन पर कई प्राईवेट ट्रके व ट्रावेल्स की बसो के टच होने पर स्पॉक होकर आग जलती है व फाल्ट होकर बिजली बंद होती है लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा है जिस कारण आये दिन सर   पर बडा हादसा मंडरा  रहा है जो कभी भी ये हादसा  होकर रहेगा
ग्रामिणो की मांग है कि समय रहते ही अगर क्षैत्र मे लगे खम्भो के निचे तार व क्षत्रिग्रस्त खंभे व ईलेवन की लाईन को मुख्य बाजार से हटाने की कार्यवाही की आवश्यकता है मगर कार्यवाही नही किया तो अगर कोई भी बडा हादसा होगा तो ईसका जिमेदार बिजली विभाग के स्थानिय कर्मचारी व जिला प्रशालन  होगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ