मोदरान मे आंगनबाड़ियों पर मासूम नोनिहालो के चेहरे पर छायी मुस्कान
मोदरान न्यूज
जगमालसिंह राजपुरोहित
१जुलाई२०१६
स्थानिय ग्राम पंचायत क्षैत्र में शुक्रवार को आंगनबाड़ी चलो अभियान के तहत आज मोदरान गाव कें आंगनवाड़ी केंद्र पर नन्ने बच्चों को खिलोने कॉपी पेंसिल रबर बैेग यूनिफार्म आदि भेट कर नन्ने बच्चों के चेहरे पे मुस्कान प्रदान की ।
आज पूरे राजस्थान में सभी 61 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रो पर खिलौना बैंक , शिक्षण सामग्री बैंक की स्थापना की गयी है 3 से 6 वर्ष के बच्चों का नामांकन किया गया ।
इस कार्यक्रम के तहत मोदरान भी में जसवंतपुरा पंचायत समिति की प्रधान पिंकी राजपुरोहित , जिला परिषद् सदस्य माधुसिंह राजपुरोहित , मोदरान सरपंच गिरधारी सिंह राजपुरोहित के हाथो से छोटे मासुम बच्चों को सामग्री वितरित की ।
इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक सरिता सोनी ग्राम सेवक शैतानसिंह वार्डपंच भवर सिंह पुरोहित , और गाव के गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजीत किया गया .
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधीया और महिला बाल विकास मंत्रालय मंत्री अनीता भादेल को स्थानीय नागरिको ने बहुत बहुत धन्यवाद दिया
इन मासूम बच्चों के चेहरे पे मुस्कान प्रदान करने के लिए गिरधारी सिंह राजपुरोहित युवा सरपंच मोदरान व
प्रदेश मंत्री राजस्थान सरपंच संघ का भी ग्रामिणो ने आभार जताया
0 टिप्पणियाँ