Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यापारियों के नाम से उनके परिचितों को फोन कर लाखों रुपए उधार ले फरार हो जाते ⭕जोधपुर के हैंडिक्राफ्ट व्यवसायी से 10लाख की ठगी करने का मुख्य आरोपी पकडा ⭕पैसे लेने वाले दो युवको को दिल्ली से गिरफ्तार किया ⭕ठग के पैसो से फ्लाईट मे सफर करते ,बाकी पैसा पार्टियों में उडा देत

व्यापारियों के नाम से उनके परिचितों को फोन कर लाखों रुपए उधार ले फरार हो जाते
⭕जोधपुर के हैंडिक्राफ्ट व्यवसायी से 10लाख की ठगी करने का मुख्य आरोपू पकडा
⭕पैसे लेने वाले दो युवको को दिल्ली से गिरफ्तार किया
⭕ठग के पैसो से फ्लाईट मे सफर करते ,बाकी पैसा पार्टियों में उडा देते
♨क्राईम रिपोर्टर जोधपुर♨
1जुलाई2016
जोधपुर शहर के एक हैंडिक्राप्ट व्यवसायी से दस लाख हडपने वाले मुख्य ठग को सरदारपुरा पुलिस ने बैंग्लोर से गिरफ्तार   किया है
आरोपी ने व्यवसायी को उन्ही के किसी परिचित के पुत्र के नाम से फोन कर दिल्ली से नए बिजनेस के लिए पैसे उधार मांगे थे ! पैसे मिलने के बाद वह बैंगलुर से फरार हो गया उसके दो साथियो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है
जांच पडताल  में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य पहले व्यापारियों के यहां नौकरी कर उनके परिचितो की जानकारी हासिल करते है फिर व्यापारियों  के नाम से हि उन्हे फोन पर कभी बिजनेस के लिए को कभी कोई इमपजेंसी बता कर पैसे उधार मांगते है पैसे मिलने पर वे फ्लाईट से दुसरे शहर भाग जाते
जोधपुर के सरदारपुरा थानाधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि सरदारपुरा के 8वीं रोड निवासी हैंडिक्राफ्ट व्यवसायी पवन मेहता ने रिपोर्ट दी कि गत 4जुन को उनके परिचित जसोल निवासी लालचंद के बेटे पंकज के नाम से फोन आया फोन पर बताया कि वह पंकज बोल रहा है और वह दिल्ली मे नया बिजनेस शुरु कर रहा है उसके लिए 10लाख रुपए की जरुरत है
गिरोह ने वर्ष 2013मे मुंबई मे एक व्यापारी  से  22लाख और भुवनेश्वर  में5 लाख ऱुपए ठगे है इसके बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियो को पकड कर जेल भिजवा दिया ,लेकिन इस वर्ष मार्च मे जेल से छुटने के बाद उन्होने फिर से लोगो को ठगना शुरु कर दिया आरोपी ठगी के पैसो से फ्लाईट मे सफर करते और बचा हुआ पैसा पार्टियों  मे उडा देते थे
⭕पुलिस ने मामले की जांच पडताल कर दिल्ली मे पैसे लेने वाले दो आरोपियो जालोर जिले के भीनमाल तहसिल के कोरा गाव निवासी देवाराम(24)पुत्र शंकरलाल मेघवाल व सायला तहसिल के बावतरा गाव निवासी जेताराम(19)पुत्र चेलाराम देवासी  को विगत 17जुन को गिरफ्तार कर लिया
दोनो से पुछताछ के बाद गिरोह का मुखिया जालोर जिले के जसवंतपुरा तहसिल के मोदरान गांव निवासी नरेन्द्रसिंह उर्फ दशरथ सिंह (24)पुत्र अर्जुन सिंह पिरजी राजपुरोहित को बैंग्लोर से गिरफ्तार कर बुधवार को जोधपुर लाया गया
पुलिय ने बताया कि आरोपी ठगी के पैसो से मिनरल वाटर का प्लांट खोलने की तैयारी  मे जुटा था वही दुसरी तरफ पुलिस ने पुर्व मे पकडे दोनो आरोपियो को जेल से प्रोडक्शन वाटर पर गिरफतार किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ