Ticker

6/recent/ticker-posts

BMC चुनाव :मुंबई में 227सीटों पर मतदान जारी,जानी-मानी हस्तिया पहुच रही है वोटिंग करने

BMC चुनाव : मुंबई में 227 सीटों पर मतदान जारी,जानी-मानी हस्तियां पहुंच रहे वोटिंग करने..

Written by जेजे राजपुरोहित
Modran News | February 21, 2017 |


Modran news photo
मुंबई:मुंबई के सियासी गलियारे का किंग कौन होगा वहां के वोटर आज इसका फैसला कर रहे हैं. मुंबई में बीएमसी यानी नगरनिगम के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. बीएमसी की 227 सीटों पर वोटिंग शुरु हो गई है. महाराष्ट्र के बाकी 9 नगर निगम और 11 जिला परिषदों के लिए भी वोटिंग हो रही है.

2275 उम्मीदवार मैदान में
बीएमसी की 227 सीटों के लिए 2275 उम्मीदवार मैदान में हैं. सुबह साढे सात बजे से शाम साढे पांच बजे तक मतदान होगा. बीएमसी के साथ ठाणे, पुणे, नासिक समेत 10 महानगर पालिकाओं के लिए भी मतदान हो रहा है. 23 फरवरी को इन चुनावों के नतीजे आएंगे.

बीजेपी-शिवसेना अलग लड़ रहे हैं चुनाव
पिछले कुछ समय से जारी जुबानी जंग के बीच दो दशक में पहली बार बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. उद्धव ठाकरे के साथ-साथ सीएम देवेंद्र फड़नवीस की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है.

शिवसेना का रहा है कब्जा
बीएमसी चुनाव के इतिहास पर अगर 2012 के चुनाव में बीजेपी-शिवसेना साथ मिलकर लड़ी थीं. शिवसेना ने 75 सीटें जीती थीं. जबकि 2007 में शिवसेना के खाते में 84 सीटें जीती थी. जबकि 2012 में बीजेपी के खाते में 31 सीटें आई थीं. 2007 में बीजेपी को 28 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

मुंबई और महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के लिए हो रहे चुनाव में तमाम जानी-मानी हस्तियां वोटिंग के लिए पहुंच रही हैं. क्रिकेटर संदीप पाटिल और उनकी पत्नी ने शिवाजी पार्क स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. उन्होंने मुंबई के लोगों से घरों से बाहर आकर मतदान करने की अपील भी की. कोलाबा में टीना अंबानी ने मतदान किया. टीना अंबानी ने कहा कि उन्होंने मुंबई में अच्छे काम के लिए मतदान किया. आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया.बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा और मशहूर निर्देशक जोया अख्तर ने बांद्रा के माउंट मेरी स्कूल में मतदान किया.बॉलीवुड अभिनेत्री ने डाला वोट और तस्वीर ट्वीट कर कहा, ‘मैंने अपने दिन की शुरूआत वोट डालने के साथ की है. हमारे देश और इसके विकास के लिए वोट डालना हमारा कर्तव्य है. आप भी बाहर जाएँ और मतदान करें.’मुंबई के कफ परेड इलाके में सुबह-सुबह वोट डालने पहुंची अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानीRSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में डाला वोटमतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है और मतदाता उत्साहित हैंमुंबई में सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हो गयापहले वोटर मे शुमार हुई दो प्रसिद्ध अदाकाराए. शोभा खोटे, उनकी बेटी भावना बलसावा. उन्होंने कहा कि विकास के लिए वोट दिया…

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बीएमसी चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. निकाय चुनाओं के मद्देनजर छत्तीसगढ़, तेलंगाना बार्डर सील कर दिया गया है. 50 अतिसंवेदनशील बूथों पर हेलीकॉप्टर से भेजी गईं इलेक्शन टीमें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ