Ticker

6/recent/ticker-posts

जालोर| नून गांव स्थित राउमावि में गुरुवार को रामपुरी महाराज के सान्निध्य मे  चार दिवारी निर्माण, मोदरान न्यूज  16 Oct.2017 जेजे राजपुरोहित मोदरान

जालोर| नून गांव स्थित राउमावि में गुरुवार को रामपुरी महाराज के सान्निध्य मे  चार दिवारी निर्माण,

मोदरान न्यूज
 16 Oct.2017
जेजे राजपुरोहित मोदरान

 

 

जालोर| नूनगांव स्थित राउमावि में गुरुवार को रामपुरी महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अमृता मेघवाल प्रधान संतोष राणा ने 5 लाख की लागत से निर्मित स्कूल की चारदीवारी का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने नून से बासड़ा धनजी तक 59 लाख की लागत से नवनिर्मित सड़क तथा 28 लाख की लागत से तैयार आरओ प्लांट का भी लोकार्पण किया। विधायक अमृता मेघवाल ने कहा कि सड़क का निर्माण होने से जहां ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं स्कूल की चारदीवारी का निर्माण होने से विद्यार्थियों को सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा आरओ प्लांट से भी लोगों को शीतल शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उपप्रधान उम्मेदसिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरजूबाला मत्तड़, जालोर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोतीसिंह राजपुरोहित, एडवोकेट केशरसिंह राजपुरोहित, भगवतसिंह, बलवंतसिंह लक्षमणसिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे

स्कूल की चारदीवारी का लोकार्पण

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ