अहमदाबाद मे मारू सैन युवा मोर्चा का प्रवासी बंधुओं का सम्मेलन आयोजीत
30/01/2018
अहमदाबाद न्यूज।
शैलेष लोपोणी
मंगलवार को दूधनाथ महादेव हॉल नवा वाडज अहमदाबाद में प्रवासी सैन समाज जालोर, बाड़मेर, सिरोही द्वारा मारू सैन युवा मोर्चा के बैनर तले माह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य पांच विषय पर मंथन किया गया।
प्रवक्ता शैलेश लोपोनी से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा को लेकर आबूरोड में छात्रावास बनाने को लेकर वार्तालाप हुआ। ओर वेबसाइड का लांच भी धीरेन भाई सैन आनंद द्वारा जानकारी दी गई। संस्कार को लेकर बहुत ही सराहनीय ओर अच्छी खासी वार्तालाप बाबूलाल सैन आनंद द्वारा किया गया
वही आर्थिक स्थिति पर प्रवीण भाई विरवाड़ा द्वारा जानकारी दी गई। इसी प्रकार समाज के राजनीतिक में भी युवाओ को भाग लेने के लिए उत्साहित किया गया प्रताप भाई अहमदाबाद व शैलेश भाई लोपोनी प्रवक्ता मारू सैन युवा मोर्चा द्वारा विशेष मृत्युभोज ओर बाल विवाह पर पाबंदी को लेकर विशेष सभी युवाओ को जाग्रत होने का ऐलान किया गया।
समाज के बड़े बुजुर्ग ओर आदरणीय गुरुजी श्री श्री 1008 श्री मोहननाथ महाराज सिरे मन्दिर जालोर के आशीर्वाद से सम्मेलन सफल हुआ।
0 टिप्पणियाँ