जालोर :
रैली रोकने का विवाद, दो घण्टे समजाइश के बाद उसी रास्ते से निकली रैली
मोदरान न्यूज़.
जालोर/ जीवाणा.
नववर्ष के एक दिन पूर्व जीवाणा से रैली रवाना होकर विभिन्न गांवों से होकर सांगाणा पहुंचने पर एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद दोनों तरफ से माहौल गर्म हो गया। गांव में करीब 2 घंटे तक तनाव की स्थिति रही और मौके पर सायला थाना प्रभारी अरविंद कुमार, पुलिस उप अधीक्षक नरेंद्र समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। विरोध करने 0वाले समुदाय रैली को उनके धार्मिक स्थान के आगे से नहीं निकालने की मांग पर अड़े हुए थे। करीब दो घंटे की समझाइश के बाद यह रैली तय मार्ग से ही निकली। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
दोपहर में निकली थी रैली :
जीवाणा से रवाना हुई। इस रैली को सांगाणा, आलवाड़ा, दूदवा, भांडवपुर, तालियाणा होते हुए जीवाणा तक पहुंचनी थी। लेकिन यह रैली शाम करीब 5.30 बजे जैसे ही सांगाणा पहुंची तो एक समुदाय विशेष के लोगों ने उनके धार्मिक स्थान के आगे से निकलने वाली इस रैली का विरोध जताया। इधर, सूचना पर काफी तादाद में सायला से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। यह विवाद दो घंटे तक चला। इधर, विवाद की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचने शुरू हो गए। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस और प्रशासन ने दोनों पक्षों से समझाइश की। समझाइश पर मामला शांत हो गया ।
0 टिप्पणियाँ