Ticker

6/recent/ticker-posts

जीएसएस कर्मी की सुझबुझ से युवक की जान बची

*जीएसएस कर्मचारी मनोज की सूझबूझ से  युवक की जान बचा*

मोदरान से जगमाल सिंह राजपुरोहित की रिपोर्ट के अनुसार

निकटवर्ती खानपुर गांव केन 33केवी जीएसएस  पर  गुरुवार को लाइमेंन मोहन महात्मा ने  विधुत सट डाउन लेकर निजी ठेकेदार के कर्मचारी नीरज कुमार  से विधुत सम्बंधित कार्य करवा रहा था।

इस दौरान जीएसएस कर्मचारी मनोज लौहार से पीएसईड़ी लाईन और खानपुर ग्रामीण की लाईन कटवाई गई।
फिर पोल हटाने सम्बन्धी काम करना प्रारम्भ किया। जैसे ही काम करना प्रारम्भ किया तो निजी कर्मचारी नीरज कुमार को अचानक  करंट लगने से झुलसने लग गया।
पोल के नीचे खड़े ग्रामीण मदनसिंह जैतावत ने जीएसएस कर्मचारी को तुरन्त फोन  किया तो मनोज लौहार ने बिना देरी किये 15 सेकेंड में सभी लाइन तुरन्त प्रभाव से बंद कर दी।
जिससे उस  व्यक्ति की पोल पर करंट से  जान बस गई।
घायल व्यक्ति को राजकीय अस्पताल भीनमाल में भर्ती करवाया गया।

सुत्रौ से मिली  जानकारी के अनुसार लाइनमैन मोहन महात्मा द्वारा दो लाइनों का ही  सट डाउन लिया हुआ था, जबकि पास से ही तीसरी बालड़िया नाड़ी फीडर की लाईन चालू थी।  जिसका तार टूटने से व्यक्ति झुलस गया।

कनिष्ठ अभियन्ता फिरोज अख्तर ने लापरवाही बरतने वाले लाइनमैन मोहन महात्मा को तुरन्त प्रभाव से खानपुर के चार्ज से लेने हेतु का ग्रामीणों को आश्वस्त किया। इस अवसर पर कई ग्रामीण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ