राजपुरोहित कल्याण बोर्ड गठन को लेकर भाजपा युवा नेता नितेश राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
जगमाल सिंह राजपुरोहित मोदरान
जालोर /मोदरान। भाजपा युवा नेता नितेश राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बताया कि राजस्थान में लगभग 40 से 45 लाख राजपुरोहित वर्ग की जनसंख्या निवास करती है राजपुरोहित समाज सामाजिक शैक्षणिक राजनीतिक रूप से अति पिछड़ा हुआ है आपने सदैव राजपुरोहित वर्ग के उत्थान हेतु सराहनीय कार्य किया है जिसकी समाज भूरी भूरी प्रशंसा करते है परंतु राजस्थान सरकार ने अधिकतम समाजों के सरोकार हेतु समाज बोर्डों का गठन किया है बल्कि राजपुरोहित समाज इससे आज भी वंचित है राजपुरोहित वर्ग सदैव गौ भक्त राष्ट्र चिंतक शांतिप्रिय समाज है जो अपने पुरुषार्थ से राष्ट्र के कल्याण के यथोचित भागीदारी निभा रहा है आप लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजपुरोहित वर्ग की भावनाओं का कैसे सम्मान हो उसकी व्यवस्था में भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो इसके लिए हम सब आपसे श्री राजपुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन की मांग करते हैं
0 टिप्पणियाँ