Ticker

6/recent/ticker-posts

साधारण सवारी गाडीयों का कोरोना कॉल मे बढा किराया रेलवे ने अभी भी कम नही करने से यात्रीयो को हो रही है समय व अतिरिक्त धन की हानि

*कोरोना काल मे बढा किराया अभी तक नही हुआ कम, यात्रीयो को हो रही है भारी परेशानी*

मोदरान न्यूज ।

जोधपुर मंडल के जोधपुर से समदड़ी-भीलडी रेल मार्ग पर चलने वाली मात्र दो  साधारण सवारी गाडी चलती है जिसमे एक ट्रेन 14893/94 जोधपुर पालनपुर डेमो साधारण सवारी गाडी को रेलवे ने एक्सप्रेस कर यात्रीयो को लुटा जा रहा है जबकि इस ट्रेन मे यात्रीयो को एक्सप्रेस के नाम पर कोई सुविधा नहीं मिल रही है वही दुसरी ट्रेन संख्या 04841/42 जोधपुर भीलडी डेमु सवारी गाडी चल रही है लेकिन पिछले तीन साल से ग्रामीण छोटे छोटे स्टेशन से चढने व उतरने वाले यात्रीयो के साथ रेलवे का यात्रीयो से एक्सप्रेस किराया लेकर  सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में कई बार यात्रीयो व यात्री संगठनों ने आवाज उठाया लेकिन आज तक यात्रीयो को लॉकल ट्रैन का एक्सप्रेस किराया लिया जा रहा है  लेकिन रेलवे अधिकारी व रेलमंत्री महोदय इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे ईधर रेलवे नई एक्सप्रेस ट्रेन चला रही है जबकि यहा मीटर गेज के समय ईस मार्ग पर तीन जोडी साधारण सवारी गाडी चलती थी लेकिन आज मात्र दो जोडी साधारण सवारी गाडी भी एक्सप्रेस किराये से चल रही है जो यात्रीयो के साथ सौतेला व्यवहार ही है ईस सम्बन्ध मे स्थानीय जोधपुर, बाडनेर व जालोर सिरोही सांसद महोदय को आवाज उठाने व क्षेत्र मे ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए साधारण सवारी गाडी चलाने का प्रयास करना चाहिए आज छोटे छोटे स्टेशन पर मात्र दो जोडी सवारी गाडी चलने से छोटे स्टेशन ऊझड कर  विरान नजर आ रहे है। 

इनका कहना है 

तीन साल पहले कोरोना काल में लॉकल ट्रैन को एक्सप्रेस व स्पेशल रुप से 0 बेस से चलाया लेकिन कोरोना वायरस का असर कम होने व सभी प्रतिबंध हटने के बावजुद रेलवे ने साधारण सवारी गाडीयो का किराया अभी तक कम नही करने से यात्रीयो को समय व धन की ज्यादा हानी उठानी पड़ रही है ।

रतन सिंह सोढा ,

श्री आशापुरी माताजी संघर्ष समिति मोदरान 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ