Extended Army Group Insurance Cover : Revised 2022
AGIF (Army Group Insurance Fund) :-
AGIF आर्मी के सभी पदों को रिटायरमेंट के बाद भी इंश्योरेंस कवर प्रदान करता है। रिटायर होते समय कुछ राशि काटकर ये बीमा रिटायर के 26-30 साल बाद या 75-80 साल की उम्र (इनमें जो पहले हो वह मान्य होगा) तक दिया जाता है। इसकी राशि जो रिटायरमेंट के समय जमा की जाती है वह या तो Refundable/Non-Refundable होती है। अगर रिफंडेबल हो तो यह राशि पूर्व सैनिक को ऊपर दिए अवधि के बाद वापस भेज दी जाती है, याद रहे कि यह राशि उन्हीं लोगों के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी जो पूर्व सैनिक या वीर नारियां इसके लिए आवेदन करेंगे। जिसे survival benefit भी कहा जाता है। यदि यह बीमा राशि Non refundable हो तो जीवित सैनिकों को इसका कुछ भी पैसा वापस नहीं मिलता है।
लेकिन जानकारी के आभाव में आज भी पूर्व सैनिकों के परिवार वाले इस जीवन बीमा का लाभ नहीं ले पाते हैं। जो सैनिक (ऑफिसर, जे.सी.ओ. और अन्य पद) 01 जून 2022 के बाद सेना से सेवामुक्त हो रहे हैं उनके लिए बीमा धनराशि 15 लाख रूपये अधिकारी वर्ग तथा 7 लाख 50 हजार रूपये जे.सी.ओ. और अन्य पदों के लिए कर दी गई है। पहले यह जीवन बीमा धनराशि अधिकारी वर्ग के लिए ₹ 10 लाख तथा जे.सी.ओ. और अन्य पदों के लिए ₹ 5 लाख थी।
जीवन बीमा से मिलने वाली राशि उस व्यक्ति (जिनकी जान चले गई है) का स्थान नहीं ले सकती, लेकिन परिवार को उनके जीवनयापन के खर्चों को वहन करने में और परिवार की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में थोड़ी बहुत मदद करती है।
Death Claim कराने का तरीका :- अगर किसी पूर्व सैनिक की मृत्यु हो जाती है तो विधवा को निम्न दस्तावेजों को अपने हस्ताक्षर करके AGIF के ऑफिस के पते पर जल्दी से जल्दी भेज देना चाहिए। यह राशि लगभग 15-20 दिनों के भीतर दिए हुए बैंक अकाउंट में भेज दी जाती है :-
1. Original Extended Army Group Insurance Certificate (दोनों तरफ विधवा के हस्ताक्षर किए हुए)।
2. बैंक पासबुक के पहले पन्ने की फोटो कॉपी या कैंसिल चैक की कॉपी।
3. Death Certificate (पूर्व सैनिक)।
4. विधवा की तरफ से AGIF को एक एप्लीकेशन जिसमें मोबाइल नम्बर और E-mail ID दर्ज किया हो।
AGIF ऑफिस का पता :- Survival benefit या death claim पाने के लिए पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सभी दस्तावेजों को इस पते पर जल्दी से जल्दी भेज देना चाहिए :-
Army Group Insurance Fund (सेना सामूहिक बीमा निधि)
AGI Bhawan, Rao Tula Ram Marg (ए.जी.आई. भवन, राव तुला राम मार्ग)
Post Bag No.14 (पोस्ट बैग नं. 14)
P.O.- Vasant Vihar (पोस्ट ऑफिस - वसंत विहार)
New Delhi - 110057 (नई दिल्ली - 110057)
Survival Claim कराने का तरीका :- अगर कोई पूर्व सैनिक दिए हुवे अवधि के बाद भी जीवित रहते हैं, और उनकी धनराशि Refundable (वापिस होने वाली प्रीमियम) होती है। तो उनको survival benefit claim दिया जाता है। इसके लिए पूर्व सैनिकों को निम्न दस्तावेजों को अपने हस्ताक्षर करके AGIF के ऑफिस के पते पर जल्दी से जल्दी भेज देना चाहिए :-
1. Original Extended Army Group Insurance Certificate (हस्ताक्षर करके)।
2. बैंक पासबुक के पहले पन्ने की फोटो कॉपी या कैंसिल चैक की कॉपी।
3. पूर्व सैनिक की तरफ से AGIF को एक एप्लीकेशन जिसमें मोबाइल नम्बर और E-mail ID दर्ज किया हो।
For more information about Army Welfare scheme you may visit 👉
AGIF का ओरिजिनल बॉन्ड गुम होने पर death benefit या Survival benefit लेने का तरीका :- यदि किसी पूर्व सैनिक या वीर नारियों को इसका ओरिजिनल बॉन्ड नहीं मिल रहा है, तो वो डेथ क्लेम या Survival claim लेने के लिए निम्न दस्तावेजों को AGI के ऑफिस में जल्दी से जल्दी भिजवा दें :-


0 टिप्पणियाँ