Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! पत्नी की हत्या के बाद शव लेकर घूमता रहा पति

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! पत्नी की हत्या के बाद शव लेकर घूमता रहा पति

रिपोर्ट वीरेंद्र नारायण पुरोहित

मोदरान न्यूज।
 
अजमेर में घरेलू विवाद बना खूनी वारदात, पत्नी की हत्या के बाद कंधे पर शव लेकर घूमता रहा आरोपी

निष्पक्ष तर्क अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार एक युवक ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके बाद वह पत्नी के शव को कंधे पर रखकर क्षेत्र में घूमता रहा। राहगीरों ने संदिग्ध स्थिति देखकर पुलिस को सूचना दी। 
आरोपी पति

पुलिस के अनुसार घटना आदर्श नगर थाना क्षेत्र में 24 जून की रात की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कानाराम भील और उसकी पत्नी माया भील के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि पहले आरोपी ने प्लास्टिक के पाइप से पत्नी पर हमला किया। जब वह जान बचाने के लिए भागने लगी तो उसका पीछा कर गला दबाकर हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी पत्नी के शव को कंधे पर रखकर परबतपुरा बाईपास क्षेत्र में घूमता रहा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
शव के साथ आरोपी

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। 

(नोट: यह समाचार पुलिस द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी और जांच पर आधारित है। मामले की जांच जारी है, इसलिए आगे की जांच में तथ्य बदल सकते हैं।)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ