Ticker

6/recent/ticker-posts

हाफ टिकट नियम के बदलाव रेलवे ने दो महिने मे कमाये बीस करोड रुपये

हाफ टिकट’ नियम में बदलाव के 2 महीने में ही रेलवे ने कमाए 20 करोड़
मोदरान न्यूज
Tue, 14 Jun 2016
02:10 PM
��जेजे मोदरान
हाफ टिकट नियम में बदलाव के बाद पिछले दो महीने के अंदर ही रेलवे को करीब 20 करोड़ रूपये का फायदा हुआ है।
मुंबई। वो बच्चे जिनकी उम्र 5 से 12 साल के बीच है उनके बर्थ को लेकर रेलवे बोर्ड के नियमों में थोड़े बदलाव के बाद रेलवे को अब तक करीब 20 करोड़ रूपये का मुनाफा हो चुका है। पहले जहां इस उम्र के बच्चों को के लिए बर्थ लेने पर हाफ टिकट का चार्ज किया जाता था तो वहीं रेलवे ने बर्थ की मांग पर पूरे पैसे चार्ज करने और बर्थ नहीं लेने की सूरत में आधे पैसे चार्ज करने का नियम लागू किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की ख़बर के अनुसार, रेलव के इस नए नियम के बाद जहां करोड़ों रूपये का फायदा हुआ है तो वहीं लाखों वयस्क पैसेंजरों को आसानी से सीट मिल पायी। इससे पहले, 5-12 आयु वर्ग के बच्चों को सिर्फ आधे टिकट चार्ज पर पूरा बर्थ दे दिया जाता था। उपलब्ध आकंड़ों के मुताबिक, जब से इस नियम को लागू किया गया है सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे ने 22 अप्रैल से लेकर अब तक 20 करोड़ रूपये कमाए हैं।

ये भी पढ़ें- बस थोड़ा इंतजार, अब रेलवे के रिटायरिंग रूम में मिलेगी होटल जैसी सुविधा

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ‘करीब 5.5 लाख बच्चों ने ट्रेन में बिना बर्थ कंफर्म टिकट के यात्रा की। इसका मतलब, लाखों ये सीटों दूसरे यात्रियों के लिए उपलब्ध रही। इस फैसले का रेलवे को पिछले दो महीने के दौरान काफी फायदा हुआ है।’

रेलवे की तरफ से बच्चों के हाफ टिकट नियम में बदलाव का मकसद एक साल में करीब 2 करोड़ अतिरिक्त कन्फर्म सीटें अन्य यात्रियों के उपलब्ध कराना था वो भी सरकार के बिना एक भी पैसा खर्च किए हुए। हालांकि, ये भी उम्मीद की जा रही थी कि इस फैसले के बाद पैसे की कमी से जूझते रेलवे को मदद मिलेगी और करीब 525 करोड़ रूपया का सालाना फायदा होगा। साल 2014-15 के दौरान 5 से 12 आयु वर्ग के 2.11 करोड़ बच्चों ने हाफ टिकट लेकर पूरे बर्थ पर यात्रा की थे

बच्चों के लिए हाट रेट टिकट अभई भी उपलब्ध है लेकिन बिना सीट के। ऐसे बच्चे जिनके हाफ टिकट लिए गए हैं वो अपने माता-पिता के साथ उनके सीट पर सफर कर सकते हैं। जबकि, पांच साल से कम उम्र के बच्चे बिना किसी चार्ज के रेलवे यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ