सांचोर बना अपराध ओर गुंडो का अड्डा
हालात आज से दस साल पहले थी वो ही हो गयी
राजमार्ग पर लूट की घटनाएं नहीं थम रही है। शनिवार रात को नाकोड़ाजी (बालोतरा) आ रहे गुजरात के तीर्थयात्रियों से सांचौर के समीप थराद (गुजरात) थाना क्षेत्र के धरणीधर सरहद में गाड़ी व नकदी लूटकर लुटेरे फरार हो गए। सूचना के बाद लुटेरों की तलाश के लिए तीन थानों की पुलिस रातभर दौड़ती रही, लेकिन किसी का पता नहीं लगा। थाना प्रभारी वगतसिंह ने राजस्थान पत्रिका को बताया कि जैन समुदाय के लोग तीन गाडिय़ों में सवार होकर गुजरात से नाकोड़ा (बाड़मेर) तीर्थ पर जा रहे थे। इस दौरान रात को गुजरात के धरणीधर की सरहद में अज्ञात लोगों ने एक गाड़ी को रुकवाकर उसमें सवार तीर्थ यात्रियों को बंधक बनाकर उनके पास से मोबाइल, नकदी व कार (इनोवा मॉडल) लूटकर फरार हो गए।
सम्पर्क टूटा तो साथियों को पता चला
साथ चल रही दो अन्य कार मेें सवार लोगों गुड़ामालानी (बाड़मेर) पहुंचे, तब साथ की तीसरी कार सम्पर्क में नहीं होने की भनक लगी। पीडि़तों ने अन्य फोन से साथियों से सम्पर्क साधा। जिस पर साथियों ने गुड़ामालानी पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर गुड़ामालानी, चितलवाना, सांचौर की पुलिस रातभर राजमार्ग पर गुजरात सीमा तक तलाश करती रही। उधर, गुजरात में भी पुलिस तलाशती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
हर गाड़ी से की जा रही पूछताछ
लुटेरों के राजस्थान में प्रवेश करने की आशंका के चलते राजस्थान पुलिस गुजरात की ओर से आ रही हर गाड़ी चालक से सख्त पूछताछ करने में जुटे हुए हैं।
0 टिप्पणियाँ