हर वाट्सऐप यूजर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक्स
मोदरान News16 Jun. 2016
वाट्सऐप में ऐसे कई फीचर आ चुके हैं जिनके बारे में हम में से कई लोग नहीं जानतें, शुरुआत में वाट्सऐप को सिर्फ एक चैटिंग साइट के रूप में जाना जाता था
लेकिन अब आप इसमें कॉलिंग के साथ डॉक्यूमेंट और वीडियो भी भेज सकते हैं।
अपना वाट्सएप नंबर बदल सकते हैं
अगर आप एक ही फोन में दो नंबर यूज़ करते हैं तो ऐसे में वाट्सऐप पर अपना वही नंबर दे जिसमें वाट्सऐप यूज़ करना चाहते हैं, अगरआपको वाट्सऐप का नंबर बदलना है तो इसके लिए पूरी ऐप अनइंस्टॉल करने की जरूरत नहीं बल्कि सेटिंग में जाकर आप सिर्फ नंबर बदल सकते हैं।
वाट्सएप लॉक कर सकते हैं
अगर आप वाट्सएप लॉक करना चाहते हैं तो इसके लिए Whatsapp lock ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं ये ऐप एंड्रायड ब्लैकबेरी और आईफोन में भी इंस्टॉल की जा सकती हैं।
अपने दोस्तों की प्रोफाइल पिक्चर बदलनी हो
अगर आप अपने व्हाट्सऐप में दोस्तों की प्रोफाइल पिक्चर बदलना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले 561×561 साइज की फोटो अपने मोबाइल में सेव करें और उसे अपने दोस्त के फोन नंबर से रीनेम कर दें यानी उस तस्वीर का जो भी नाम हो उसे हटा कर उसका फोन नंबर डाल दें। इसके बाद अपने मोबाइल के SD Card में जाएं फिर WhatsApp ऑप्शन पर क्लिक करें और profile Pictures में जाकर उस फोटो को ओवरराइट कर दें।
व्हाट्सऐप में कैसे शेयर करें .RAR, .APK, .ZIP के अलावा दूसरी बड़ी फाइलें
व्हाट्सऐप में वैसे तो आप फोटो, मैसेज शेयर कर सकते हैं लेकिन बड़ी फाइलें शेयर करने में काफी दिक्कत होती है। अगर आप अपने व्हाट्सऐप में .RAR, .APK, .ZIP के अलावा दूसरी बड़ी फाइलें भेजना चाहते हैं तो इसके लिए ड्रॉपबॉक्स में उन फाइलों को अपलोड करके वाट्स ऐप पर वो लिंक शेयर कर सकते हैं।
व्हाट्सऐप थीम बदलने के लिए
व्हाट्ऐप थीम इंस्टॉल करने के लिए अपने फोन में WhatsApp Plus Holo application इंस्टॉल करें ये इसकी मदद से आप अपने व्हाट्स ऐप एकाउंट में ढेरों थीम इंस्टॉल कर सकेंगे।
0 टिप्पणियाँ