Ticker

6/recent/ticker-posts

पीर गंगानाथजी का चातुर्मास रेवतडा में

पीर गंगानाथ का चातुर्मास रेवतड़ा में
10/06/2016

JJ MODRAN

मोदरान न्यूज@
सिरे मंदिर महंत पीर गंगानाथजी का चातुर्मास इस बार रेवतड़ा ग्राम में होगा। चातुर्मास को लेकर गुरुवार को भैरूनाथ अखाड़े में आयोजित बैठक में रेवतड़ा के ग्रामीणों व शहरवासियों की ओर से मंहत का चातुर्मास रेवतड़ा में करवाने का निर्णय हुआ।
  व्यवस्थापक पारसमल परमार ने बताया कि बैठक में संत शांतिनाथ की तस्वीर पर माल्र्यापण किया गया। वहीं संत कमलनाथ के सान्निध्य में संत गंगानाथ के चातुर्मास को रेवतड़ा में करने का निर्णय लिया गया। इस मौक पीर शांतिनाथ व जलधंरनाथ के जैकारों से वातावरण गूंजायमान हो गया।  इस मौके भगवतसिंह, उपसरपंच जोगराज जैन, पूर्व सरपंच ताराचंद राजपुरोहित, करताराम चौधरी, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, छगन राजपुरोहित, जालमसिंह, शिवलाल प्रजापत, मीठालाल दर्जी, तखतसिंह, बंशीलाल सोनी, नैनाराम लोहार सहित शहरवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ