Ticker

6/recent/ticker-posts

रेवतङा में चातुर्मास के लिऐ रवाना हुए गंगानाथजी महाराज का भव्य स्वागत

रेवतङा में चातुर्मास के लिऐ रवाना हुए गंगानाथजी महाराज का भव्य स्वागत

July 26, 2016
जेजे राजपुरोहित
रेवतड़ा

मोदरान न्यूज

भैरुनाथ अखाङा के गादीपति महंत श्री1008 श्री श्री गंगानाथजी महाराज जी सोमवार को सुबह 9 बजे गाजे बाजे के साथ साधु-संतो की उपस्थिति व नाथजी के भक्तो के जनसैलाब के साथ रेवतङा की पावन धरा पर चातुर्मास के लिऐ रवाना हो गऐ।
प्राप्तजानकारी के अनुसार  सोमवार को  भैरुनाथ अखाङे के गादिपति को विदा करने के लिऐ सुबह से ही श्रध्दालुओ के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते श्रध्दालुऔ ने पीर शांतिनाथजी महाराज जी व महंत जी के जयकारे लगाते हुऐ अखाङे से शोभायात्रा के रुप में रवाना हुऐ। रथ पर विराजमान गंगानाथजी महाराज व साधु-संत सबसे आगे व उनके पीछे वाहन में पलासनी आश्रम के कैलाशनाथजी महाराज, करङा आश्रम के काशीनाथजी महाराज, सुराणा के मंगलाईनाथ महाराजजी, जागनाथ आश्रम के विश्वभारतीजी महाराज सहित साधु-संत व श्रध्दालु साथ मे चल रहे थे। गंगानाथजी की शौभायात्रा सांफाङा पहुंचने पर ग्रामीणो व महिलाऔ ने मंगल गीत गाकर संतो का भव्य स्वागत किया। महंतजी का केशवना आलासन व कतरासन सहित जगह-जगह विभिन्न स्थानो पर भव्य स्वागत किया। करीब 12 बजे रेवतङा पहुंचने पर ग्रमीणो ने महंतजी अगुवानी की सिर पर कलश लिऐ आई बालिकाऔ ने संतो का सोमैया किया। महंत श्री 1008श्री श्री गंगानाथजी महाराज जी रेवतङा गांव में स्थित श्री जलाधंरनाथजी मंदिर में चातुर्मास करेगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ