Ticker

6/recent/ticker-posts

भीनमाल: गैस सिलेण्डर में आग, तीन झुलसे जेजे राजपुरोहित

भीनमाल: गैस सिलेण्डर में आग, तीन झुलसे
जेजे राजपुरोहित
मोदरान न्यूज|

जालोर जिले में भीनमाल शहर के करड़ा रोड स्थित महादेव मंदिर में भोजन प्रसादी कार्यक्रम में गैस सिलेण्डर लीकेज से दो महिलाएं सहित तीन लोग झुलस गए। जिने शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया।
जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे गुजरात रैफर किया।
जानकारी के मुताबिक करड़ा रोड स्थित महादेव मंदिर में रविवार को मोहल्लेवासियों की ओर से भोजन प्रसादी का आयोजन रखा था। उस दौरान खाना बनाते समय एक गैस सिलेण्डर लीकेज होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गए। आग लगने से शहर निवासी सटी देवी पत्नी छगनलाल घांची, नैनू पत्नी भंवराराम घांची व एम निवासी कल्याणसिंह यादव झुलस गए। नैनू देवी की हालत गंभीर होने पर  प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे गुजरात रैफर किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ