*गाजे बाजे के साथ हुआ गणपति विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे*
♨मोदरान न्यूज♨
मोदरान से *जगमालसिंह राजपुरोहित* के साथ मेवाराम सोलंकी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
मोदरान । मोदरान गाव के ठाकुरजी देव स्थल मे विराजमान गणपती मुर्ती को बडे धुम धाम से विसर्जन किया गया ईस अवसर पर रिधी सिधी विनायक नवयुवक मोदरान मेहरसिह राठौड़ चन्दन सिंह चैतान सिंह जेतसिह जितेन्द्र सिह.दिनेशकुमार भोपसिह सोढा अशोक सन्त रमेशसिंह जितेन्द्र हिरागर दलपत जोगसन जामताराम प्रजा पत कमलेश सोढा विर्कम सिंह चम्पावत मनोहर सिंह चम्पावत दिनेश कुमार भरत कुमार पुनम सिंह मौजुद रहे
वही मोदरान नगर सहित निकटवर्ती के कस्बे सहित क्षेत्र के कई गांवों में आज गणपति विसर्जन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया।
मोदरान कस्बे के विभिन्न गलियों व मोहल्लों में विराजमान की गई गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को आज झांकियों में सजाकर बड़े धूमधाम वह गाजे बाजे के साथ मुख्य रास्तों से होते हुए आशापुरी मंदिर के पास देवालय तालाब में 'गणपति बप्पा मोरिया' के उद्घोष के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गणेश भगवान को विदाई दी।
गणेश विसर्जन को लेकर कस्बे में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आशापुरी माताजी देवालय तालाब में इस बार काफ़ी समय के बाद, पानी की ज्यादा आवक से इस बार गणपति बप्पा के विसर्जन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वही गणपति भक्तगणों ने स्रद्भ पर नाचते झूमते हुए गणपति भगवान की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया।
निकली रेवड़िया लगे गणपति बाप्पा के जयकारे
देवझूलनी एकादशी पर्व पर गणपति विसर्जन का कार्यक्रम सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस मौके पर सभी गणपति पांडालों से एक साथ गणपति विसर्जन किया गया। गणपति विसर्जन गाजे बाजे के साथ देवालय तालाब मे किया गया
0 टिप्पणियाँ